The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND Vs WI T20: Arrogant Team India Lost the 1st T20I to West Indies Fans Slammed Captain Hardik Pandya for his two more team statement

'घमंडी' टीम इंडिया को मिली विंडीज़ से हार, गुस्साए फ़ैन्स ने हार्दिक को सुना दिया! - IND Vs WI T20

इंडियन क्रिकेट को मार रहा है 'घमंड'?

Advertisement
pic
3 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 12:48 PM IST)
Team India lost to West Indies in Hardik Pandya Captaincy
हार्दिक की कप्तानी में हार गया भारत (एपी फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ पहला T20I हार गई है. त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हुए इस मैच को भारत ने चार रन से गंवाया. पांच मैच की सीरीज़ में अब भारत 1-0 से पीछे है.

वर्ल्ड नंबर वन T20I टीम भारत, इस मैच में जीत के लिए जरूरी 150 रन नहीं बना पाया. सातवें नंबर की टीम वेस्ट इंडीज़ ने उन्हें 145/9 के टोटल पर रोक लिया. और भारत की ये हार सोशल मीडिया पर बैठे फ़ैन्स को बर्दाश्त नहीं हुई. लोगों ने टीम को जमकर कोसा. एक फ़ैन ने लिखा,

'कपिल देव ठीक बोल रहे थे. घमंड भारतीय क्रिकेट को खत्म कर रहा है.'

एक फै़न ने विराट और रोहित को याद करते हुए ट्वीट किया,

'गेम पर इनका इम्पैक्ट आपकी सोच से बड़ा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा.'
 

एक फ़ैन ने स्टैट ट्वीट करते हुए लिखा,

'सात साल बाद, भारत 150 या उससे कम का टार्गेट चेज करते हुए कोई T20I हारा है.'

एक और फ़ैन ने विराट कोहली को याद करते हुए ट्वीट किया,

‘भारत ने आज T20I के बेस्ट चेज़ मास्टर को मिस किया. विराट कोहली के बिना ये टीम दूसरी वेस्ट इंडीज़ है.’

एक फै़न ने कप्तान हार्दिक पंड्या को कोसते हुए लिखा,

‘बहुत हो गया. जो टीम वर्ल्ड कप के लिए भी क्वॉलिफाई नहीं कर पाई उससे एक और गेम हार गए. हार्दिक पंड्या का बयान भारत को परेशान कर रहा है.’

दरअसल कुछ वक्त पहले हार्दिक ने कहा था कि भारत चाहे तो दो और टीम्स बनाकर भी किसी भी इवेंट को जीत सकता है. हार्दिक ने ये बात जुलाई 2021 में श्रीलंका टूर के वक्त कही थी. उस वक्त श्रीलंका के साथ भारत की एक क्रिकेट टीम इंग्लैंड में भी थी. और उनका ये बयान रह-रहकर भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स को याद आता रहता है.

बात इस मैच की करें तो वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. युज़वेंद्र चहल ने पावरप्ले के एक ही ओवर में दो विकेट लिए. वेस्ट इंडीज़ के लिए कप्तान रोवमन पॉवेल और निकलस पूरन को छोड़, कोई दूसरा प्लेयर नहीं चला. पॉवेल ने 48 जबकि पूरन ने 41 रन बनाए. वेस्ट इंडीज़ ने बीस ओवर्स में 149 का स्कोर खड़ा किया.

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. शुभमन गिल तीन, तो ईशान किशन छह रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन सफ़ल नहीं हुए. सूर्या ने 21 तो तिलक ने 39 रन बनाए. जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या 19, संजू सैमसन 12, अक्षर पटेल 13 और अर्शदीप सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए.

वेस्ट इंडीज़ के बोलर्स ने 15 रन एक्स्ट्रा भी दिए, लेकिन भारतीय टीम फिर भी ये मैच चार रन से हार गई. विंडीज़ के लिए अकील हुसैन ने एक, जबकि ओबैद मैकॉय, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफ़र्ड ने दो-दो विकेट लिए. सीरीज़ का अलग मैच 6 अगस्त, संडे को गयाना में खेला जाएगा.

वीडियो: WTC पॉइंट टेबल से ऑस्ट्रेलिया टीम के कटे पॉइंट्स, उस्मान ख्वाजा ने भड़क कर कहा..!

Advertisement

Advertisement

()