वेस्टइंडीज़ की बैटिंग को तहस नहस कर भारतीय स्पिनर्स ने इतिहास रच डाला
साल 2014 में यह रिकॉर्ड बनाते बनाते रह गई थी भारतीय टीम

भारत ने पांचवें और सीरीज के आखिरी टी20 मैच में वेस्टइंडीज़ को हरा दिया है. टीम ने इस मुकाबले में 88 रनों से बड़ी जीत हासिल की. इसके साथ ही टीम ने 5 मैचों की सीरीज़ को 4-1 से अपने नाम किया. इस मुकाबले में पहले बैटिंग और फिर अक्षर पटेल की अगुवाई में बोलिंग में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया.
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम भारतीय स्पिनर्स का सामना नहीं कर पाई और पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 100 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. अक्षर पटेल, रवि विश्नोई और कुलदीप यादव की स्पिन तिकड़ी ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया.
भारतीय स्पिनर्स की तिकड़ी इस मुकाबले में कमाल के लय में नजर आई और उन्होंने वेस्टइंडीज़ की पारी के सभी 10 विकेट हासिल किए. मैच में रवि बिश्नोई को 4, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 3-3 विकेट मिले. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है जब विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ियों को विकेट स्पिनर्स ने हासिल किया है. इससे पहले भारतीय स्पिनर्स ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में नौ विकेट हासिल किए थे.
#रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीतभारतीय टीम ने इस मुकाबले में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की है. टीम ने इस मैच में 88 रनों से जीत दर्ज की. इससे पहले साल 2018 में भारत ने 71 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. साथ ही टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम की इस साल में रिकॉर्ड 16वीं जीत है. इससे पहले टीम ने साल 2016 में 15 जीत हासिल की थी.
#IND vs WI 5th T20 में क्या हुआ?मैच की बात करें तो भारत ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 188 रन बनाया. टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. वहीं दीपक हुडा ने 38 रनों की पारी खेली. आखिरी के ओवरों में हार्दिक पंड्या ने तेजी से बैटिंग करते हुए 16 गेंदों पर 28 रन बनाए.
जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम 15.4 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए हेटमायर ने 56 रन बनाए. भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 4 जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट हासिल किए.
वीडियोः आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान बोर्ड का मज़ाक बनाते हुए फैन्स को बड़ी सही सलाह दे दी

