The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL: Virat Kohli needs only one run to became leading run scorer in T20I

रोहित की गैर-हाज़िरी का बड़ा फायदा उठाने वाले हैं विराट कोहली!

विराट के इस खास रन के लिए 5 जनवरी को मैच ज़रूर देखना.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2020, 08:07 AM IST)
Virat Kohli Back Full Shot
Indian Cricket Team के कप्तान Virat Kohli
Quick AI Highlights
Click here to view more
साल 2020, एक नया साल, टी20 क्रिकेट का साल. टी20 का साल इसलिए क्योंकि इस साल टी20 विश्वकप होना है. भारत समेत दुनियाभर के देश इसकी तैयारी के लिए टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ के बाद साल 2020 में भारत का पहला असाइनमेंट श्रीलंका है. दोनों देशों के बीच 5 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ है. लेकिन इसके पहले मैच में ही विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. विराट पहले मुकाबले में एक रन बनाते हैं तो वो इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हो जाएंगे. विराट के अभी टी20 क्रिकेट में 2633 रन हैं. एक रन के साथ ही वो टी20 इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज़ बन जाएंगे. अभी संयुक्त रूप से भारतीय कप्तान और उप-कप्तान रोहित इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. रोहित के भी टी20 क्रिकेट में 2633 रन ही हैं. लेकिन रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं. इसलिए विराट का उनसे आगे निकलना लगभग तय है. विराट कोहली इस समय टी20 क्रिकेट में बेमिसाल फॉर्म में दिख रहे हैं. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में उन्होंने सबसे ज्यादा 183 रन बनाए थे. पहले टी20 में उन्होंने 50 गेंदों पर 94 रनों की एक शानदार पारी खेली थी, जबकि तीसरे और आखिरी टी20 में उन्होंने 29 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी से भारत की जीत दिलाई. उस सीरीज़ में रोहित का बल्ला नहीं चल पाया. इस वजह से वो विराट से आगे नहीं निकल पाए. टी20 के टॉप 10 बल्लेबाज़ों की लिस्ट में विराट और रोहित के अलावा कोई और भारतीय नहीं है. तीसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड के स्टार मार्टिन गप्टिल इस लिस्ट में 2436 रनों के साथ अभी काफी पीछे हैं. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज़ में भारत का पलड़ा भारी है. पहला तो ये की श्रीलंकाई टीम रैंकिंग में काफी नीचे सातवें पायदान पर है, जबकि टी20 क्रिकेट में श्रीलंकाई टीम कभी भी भारत पर हावी नहीं हो पाई है. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पांच बार सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाया है. जबकि श्रीलंकाई टीम एक बार भी ऐसा करने में नाकामयाब रही है.
2019: साल के वो 5 मौके जिन्हें क्रिकेट फैंस भुलाए नहीं भूलते

Advertisement

Advertisement

()