The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL: Suryakumar Yadav reaction after India vs Sri Lanka series decider 3rd T20I

शतक के बाद सूर्यकुमार यादव ने द्रविड़ का नाम लेकर बोल दी बड़ी बात!

खुद को प्रेशर में क्यों ले आते हैं सूर्या?

Advertisement
pic
7 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2023, 12:26 PM IST)
Suryakumar Yadav,Rahul dravid, india vs sl
सूर्यकुमार यादव. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी T20I में हरा दिया है. शनिवार, 7 जनवरी को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 91 रन से बड़ी जीत हासिल की. जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम की इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े हीरो रहे सूर्युकमार यादव.

सूर्या ने मैच में महज 51 गेंद पर 112 रन कूट डाले. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 9 छक्के लगाए. इस शानदार शतकीय पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा है कि ऐसे प्रदर्शन के लिए खुद को प्रेशर में लाना जरूरी है. साथ ही उन्होंने टीम के कोच राहुल द्रविड़ की भी तारीफ की है.

#SKY ने क्या कहा?

सूर्यकुमार के मुताबिक अगर प्रैक्टिस सही से हो जाती है तो मैच खेलना आपके लिए थोड़ा आसान हो जाता है. उन्होंने मैच के बाद कहा,

'मेरे लिए यह बहुत ज़रूरी है कि जब आप मैच की तैयारी कर रहे होते हो तो ख़ुद पर थोड़ा सा दबाव लाया जाए. प्रैक्टिस के दौरान आप वह सारी चीज़ें करें, जो आप मैदान पर करना चाहते हैं. अगर प्रैक्टिस सही से हो जाती है तो मैच खेलना आपके लिए आसान हो जाता है. साइड की बाउंड्री कुछ 50-60 मीटर की ही थी, इसलिए मैं उस तरफ शॉट खेलने की कोशिश कर रहा था. कुछ एक ऐसे शॉट होते हैं, जो मैं पहले से सोच कर रखता हूं, लेकिन कई ऐसे शॉट भी हैं जिसका प्रयोग मैं अलग-अलग गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ करता हूं.'

सूर्या ने साथ ही टीम के कोच राहुल द्रविड़ की सलाह का ज़िक्र करते हुए कहा कि वो उन्हें खुलकर खेलने की आज़ादी देते हैं. उन्होंने कहा,

'राहुल द्रविड़ मुझे खुलकर खेलने की आजादी देते हैं. वो मुझे बस कहते रहते हैं कि मैं अपने खेल का आनंद लेता रहूं और मैं वहीं करने का प्रयास करता हूं.'

#INDvsSL तीसरे T20I में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज़ 3 रन के स्कोर पर किशन के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. लेकिन इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 49 रन की अच्छी पार्टनरशिप की. त्रिपाठी 16 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए. 

जिसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने मैच का रुख ही मोड़कर रख दिया. उन्होंने गिल के साथ मिलकर 53 गेंद पर 111 रन की धुआंधार साझेदारी की. गिल 36 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन आखिर के ओवर में सूर्या ने अक्षर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 228 रन तक पहुंचा दिया. सूर्यकुमार यादव 51 गेंद पर 112 और अक्षर पटेल 9 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. 

इस लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम बड़े लक्ष्य का दवाब नहीं झेल पाई और नियमित अंतराल पर अपना विकेट खोती रही. नतीजा ये रहा कि टीम 16.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान दसुन शनाका और कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 23-23 रन की पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप ने 20 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये.

Pak vs NZ मैच में सरफराज़ अहमद ने कैसे किया शानदार कमबैक?

Advertisement

Advertisement

()