The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs sl indian cricket team announce for sri lanka odi series

T20-वनडे दोनों टीम से बाहर ऋषभ पंत, वनडे टीम में भी बड़ा खेल हो गया!

पंत, संजू दोनों बाहर.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022, 11:44 PM IST)
Rishabh Pant. File Photo
ऋषभ पंत. फोटो: File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. एक बार फिर रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं टीम की उप-कप्तानी में बदलाव किया गया है. T20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. यानि वनडे टीम में केएल राहुल से उप-कप्तानी छीन ली गई है. हालांकि T20 टीम से बाहर किए गए राहुल को वनडे टीम में जगह दी गई है.

T20 टीम में रोहित और राहुल के अलावा विराट कोहली को भी बाहर रखा गया था. रोहित और राहुल के साथ वनडे टीम में विराट कोहली को भी बरकरार रखा गया है. लेकिन ऋषभ पंत T20 की तरह ही वनडे टीम में भी अपनी जगह नहीं बचा पाए. जबकि तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक को वनडे टीम में जगह दी गई है. वनडे टीम संजू सैमसन को लेकर हैरानी वाला फैसला लिया गया है. संजू को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है.

तमाम सीनियर प्लेयर्स के वनडे टीम में रहने के बावजूद शिखर धवन को वनडे टीम से बाहर रखा गया है. उनकी जगह शुभमन गिल भारतीय टीम में पहुंच गए हैं. इन खिलाड़ियों के अलावा सूर्यकुमार यादव एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ से सूर्या को आराम दिया गया था. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ़ घरेलू सीरीज़ में उनकी वापसी हो रही है.

वनडे टीम में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर की जगह बुलाया गया है. जबकि T20 टीम से बाहर रहने वाले कुलदीप को वनडे टीम में मौका दिया गया है. उनके अलावा युजवेन्द्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल भी टीम में मौजूद हैं.  

भारत और श्रीलंका के बीच T20 सीरीज़ के बाद वनडे सीरीज़ खेली जानी है. जिसकी शुरुआत 10 जनवरी से गुवाहाटी में होगी. वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.

T20 टीम की बात करें तो हार्दिक पंड्या को T20 टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि सूर्या T20 टीम के उप-कप्तान बनाए गए हैं. T20 टीम में बतौर विकेटकीपर ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया गया है. 

वीडियो: ब्रेट ली ने टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताया विश्व कप 2023 का ओपनर

Advertisement

Advertisement

()