The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL: Hardik pandya Recation after India vs Sri lanka 3rd T20I

सूर्या की बैटिंग से हार्दिक को भी लगता है डर, इंडियन कैप्टन ने और भी कुछ कहा है!

जीत के बाद गदगद नजर आए हार्दिक.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2023, 12:27 PM IST)
Hardik pandya, India vs SL, SKY
हार्दिक पंड्या (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ़ T20I सीरीज़ 2-1 से जीत ली है. शनिवार, 7 जनवरी को राजकोट में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने 91 रनों की बड़ी जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). जिन्होंने 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली. सूर्या की बैटिंग देख कप्तान हार्दिक पंड्या भी काफी खुश हुए. 

मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गई. सूर्या को उनकी शानदार पारी के लिए ''प्लेयर ऑफ द मैच'' चुना गया. सूर्या की इस पारी को लेकर हार्दिक पंड्या ने कहा कि वो अदभुत शॉट्स खेलकर बैटिंग को आसान बना देते हैं.

#Hardik ने की SKY की तारीफ़

हार्दिक के मुताबिक सूर्या जिस तरह के शॉट्स खेलते हैं उसे देखकर किसी भी गेंदबाज़ को बुरा लगेगा. उन्होंने मैच के बाद कहा,

‘मुझे ऐसा लगता है कि सूर्या ऐसा कुछ करते हैं कि उससे बल्लेबाज़ी काफ़ी आसान लगने लगती है. वह लगातार सबको सरप्राइज कर रहे हैं. वह कुछ ऐसे शॉट्स खेलते हैं जिससे मुझे भी उनके ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करने में बुरा लगेगा.’

इसके साथ भारतीय कप्तान हार्दिक ने राहुल त्रिपाठी और ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी खुलकर तारीफ़ की. उन्होंने कहा,

‘राहुल त्रिपाठी ने भी आज दिखाया कि जब गेंद स्विंग कर रही है तो वह अच्छे शॉट लगा सकते हैं. अक्षर जिस तरह से खेल रहे हैं, उससे यह लगता है कि टीम के लिए वह बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. आगे चल कर वह टीम के लिए काफ़ी कुछ अच्छा करेंगे. एक ग्रुप के तौर पर मैं चाहता हूं कि मैं अपने सभी खिलाड़ियों को बैक करूं. उन्हें भरोसा देता रहूं.’

#INDvsSL तीसरे T20I में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज़ 3 रन के स्कोर पर किशन के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. लेकिन इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 49 रन की अच्छी पार्टनरशिप की. त्रिपाठी 16 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए.  

जिसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने मैच का रुख ही मोड़कर रख दिया. उन्होंने गिल के साथ मिलकर 53 गेंद पर 111 रन की धुआंधार साझेदारी की. गिल 36 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन आखिर के ओवर में सूर्या ने अक्षर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 228 रन तक पहुंचा दिया. सूर्यकुमार यादव 51 गेंद पर 112 और अक्षर पटेल 9 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे. 

इस लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम बड़े लक्ष्य का दवाब नहीं झेल पाई और नियमित अंतराल पर अपना विकेट खोती रही. नतीजा ये रहा कि टीम 16.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान दसुन शनाका और कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 23-23 रन की पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप ने 20 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये.

Advertisement

Advertisement

()