The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL: Dasun Shanaka says, It's a very good preparation for the World Cup

पहला वनडे खेलने से पहले ही सूर्या पर ये बात बोल गए श्रीलंकाई कप्तान!

दसुन शनाका ने विश्वकप का ज़िक्र क्यों किया?

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 11:50 PM IST)
Dasun Shanaka. Photo: ANI Twitter
दसुन शनाका. Photo: ANI Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more

भले ही टीम इंडिया ने T20 सीरीज़ जीत ली है. लेकिन श्रीलंकाई टीम ने T20 सीरीज़ में भारत को आसानी से नहीं जीतने दिया. दसुन शनाका की टीम वनडे सीरीज़ में भी उसी इरादे के साथ उतरने वाली है. टीम के कप्तान शनाका ने कहा है कि भारत के खिलाफ़ खेली जाने वाली सीरीज़ क्रिकेट विश्वकप को ध्यान में रखते हुए बेहद महत्वपूर्ण है.  

दसुन शनाका ने मैच से पहले कहा,

'सभी श्रीलंकन्स के लिए ये टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्वकप (50 ओवर) भारत में होना है, इसलिए मैं इस सीरीज़ को बेहद ध्यान से देख रहा हूं. हमारी तैयारी के लिए ये एक अच्छा मौका है. क्योंकि विश्वकप में भी कंडीशन्स समान ही होंगी. हमारे लड़के इसके लिए तैयार हैं, और वो टूर्नामेंट की अहमियत समझते हैं.'

शनाका ने आगे ये भी कहा कि भारत में भारत को हराना आसान नहीं है. उन्होंने कहा,

'बीते कुछ समय में साउथ अफ्रीका को छोड़ दुनिया की कोई भी टीम उन्हें घर में नहीं हरा पाई है. यहां तक की हमने भी मुंबई में अच्छी फाइट दिखाई लेकिन आखिर में वो मज़बूती के साथ आए. हमें प्रतिस्पर्द्धी क्रिकेट खेलना होगा. हम यहां आने से पहले ही अच्छा करना चाहते थे. हमने इस दौरे के लिए अधिक प्रेक्टिस की, क्योंकि भारत में अच्छा खेलना बेहद ज़रूरी होता है.'

पहले वनडे की विकेट और टीम इंडिया के इनफॉर्म सूर्यकुमार यादव पर बात करते हुए श्रीलंकाई कप्तान बोले,

'हमने विकेट देखा है, और उम्मीद है ये एक हाईस्कोरिंग मुकाबला होगा. ये सवाल (सूर्या पर) हर कप्तान से पूछा जाता है, सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म के साथ 360 डिग्री प्लेयर हैं. इसलिए उनके खिलाफ़ सही जगह पर गेंदबाज़ी करना और अपने प्लान को अमल में लाना ज़रूरी है.'  

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा. जिसके बाद दूसरा वनडे 12 जनवरी को कोलकाता में और तीसरा वनडे 15 जनवरी को थिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. 

सूर्यकुमार यादव अगर पाकिस्तान से खेलते है तो उनका हाल ऐसा होता!

Advertisement

Advertisement

()