ऋषभ पंत को बाहर कर उस विकेटकीपर मौका मिला, जिसे देखने के लिए लोग बेकरार थे
विराट कोहली ने करवाई वापसी.
Advertisement

भारतीय टीम के साथ रिषभ पंत का कोलाज. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
जिस बेंच स्ट्रेंथ को आज़माने का शोर पिछले कई महीनों से था. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने वो कर लिया है. भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज़ के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ डिसाइडर में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. और टीम इंडिया में एक के बाद एक तीन बदलाव हो गए.
भारतीय टीम में हुए तीन बदलावों में जो एक सबसे बड़ा है, वो है ऋषभ पंत को टीम से बाहर करके संजू सैमसन को मौका देना. संजू सैमसन को पांच साल बाद भारत के लिए टी20 खेलने का मौका मिला है. साल 2015 में उन्होंने इकलौता टी20 ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था. लेकिन उसके बाद वो लंबे समय तक टीम से बाहर रहे. लेकिन साल 2019 में डॉमेस्टिक क्रिकेट में एक बार फिर से कमाल के प्रदर्शन और आईपीएल के आधार पर इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका मिला.
लेकिन एक के बाद एक कई बार टीम में आने पर भी संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. लेकिन अब 2020 में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें टीम इंडिया में अपना दूसरा टी20 खेलने का मौका मिला है.

भारतीय टी20 टीम के बल्लेबाज़ संजू सैमसन. फोटो: Sanju Facebook
एमएस धोनी के विश्वकप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर होने के बाद से पंत को बार-बार आजमाया गया है. रिषभ पंत के पूरी तरह से सफल नहीं होने की वजह से फैंस का ऐसा मानना था कि संजू सैमसन को उनसे ऊपर टीम में मौका मिलना चाहिए. भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व क्रिकेटर भी इस बात को कहते हैं कि अब पंत के अलावा भी खिलाड़ियों पर विचार करना चाहिए. खुद गौतम गंभीर ने भी संजू सैमसन की पैरवी की थी.
संजू को टी20 क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. उन्होंने अब तक कुल 145 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 27.50 के औसत से 3465 रन बनाए हैं. टी20 में जिस तरह से तेज़ी से खेलना चाहिए. संजू वैसा ही करते दिखते हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में लगभग 127 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है. संजू सैमसन आईपीएल में पिछले कई वर्षों से राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं.
संजू के अलावा टीम इंडिया में आज दो और बदलाव देखे गए. कुलदीप यादव के स्थान पर आखिरी टी20 में युजवेन्द्र चहल को चुना गया. जबकि ऑल-राउंडर शिवम दूबे के स्थान पर आज मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया. मनीष पांडे को भी टीम में नवंबर में बांग्लादेश सीरीज़ के बाद पहली बार मौका मिला.
हालांकि संजू को खिलाने का दांव कामयाब हुआ नहीं. पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद वो दूसरी ही गेंद पर लौट गए.
टी20 विश्व कप में धोनी की वापसी पर टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है