The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL 3rd T20: India bounced back after middle order failure in pune t20

सैमसन, श्रेयस, सुंदर ने बिगाड़ा, शार्दुल ने संवार दिया

और उनका साथ दिया मनीष पांडे ने.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2020, 04:13 PM IST)
Img The Lallantop
शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवर्स में कमाल कर दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
श्रीलंका के साथ हुए तीसरे टी-20 मैच में भारत की टीम ने दो सौ रनों का आंकड़ा पार कर लिया. भारत की ओपनिंग देखते हुए इस फाइनल स्कोर पर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. लेकिन जैसा मिडल ऑर्डर ने डिजास्टर किया था, उसके बाद यहां तक पहुंचना ज़रूर तारीफ़ की बात है. ओपनर्स की मेहनत पर मध्यक्रम ने लगभग पानी सा ही फेर दिया था. वो तो भला हो मनीष पाण्डेय का और ख़ास तौर से शार्दुल ठाकुर का जिन्होंने अंतिम ओवर्स में टॉप गियर लगाया. शिखर धवन और के एल राहुल की जोड़ी ने 10.5 ओवर में 97 रन बना दिए थे. मिडल ऑर्डर के लिए परफेक्ट लॉन्चिंग पैड था.सवा दो सौ से ढाई सौ की बातें होने लगी थीं. संजू सैमसन ने आते ही पहली बॉल पर छक्का मारकर उम्मीदों को और आसमान पर पहुंचा दिया. लेकिन फिर वो जैसे आए थे वैसे ही चले भी गए. अपनी दूसरी गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए. ऐसा ही कुछ-कुछ श्रेयस ऐय्यर के साथ भी हुआ. उन्होंने भी पहली गेंद पर चौका जड़ा. दूसरी पर आउट हो गए. वाशिंगटन सुंदर तो इतना भी नहीं कर पाएं. पहली ही गेंद पर लौट गए. यहां से लग रहा था कि इंडिया 180 के आसपास रह जाएगी. लेकिन फिर मनीष पांडे ने मोर्चा संभाला. और शार्दुल ठाकुर ने तो मजमा ही लूट लिया. सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन बना डाले. दो छक्के और एक चौका मारा. मनीष पांडे ने भी 18 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम का भला कर डाला. शार्दुल के लास्ट स्टेज बूस्ट ने टीम इंडिया को 201 तक पहुँचाया. जहां से जीत के चांसेस ज़्यादा थे.
 आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?

Advertisement

Advertisement

()