कमाल की बोलिंग नवदीप सैनी ने की लेकिन कोहली ने उस बोलर की तारीफ़ की जो मैच में खेला ही नहीं
कुल मिलाकर ये कह रहे थे विराट की भारत का भविष्य उज्ज्वल है.
Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत ने श्रीलंका को इंदौर में दूसरे टी20 में 7 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद कप्तान विराट कोहली गेंदबाज़ों से खुश नज़र आए. उन्होंने गेंदबाज़ों की खूब तारीफ की. कप्तान की तारीफ में सबसे पहले नंबर पर आए नवदीप सैनी. लेकिन मैच के बाद होने वाली बातचीत में विराट कोहली ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम ले लिया, जो इस मैच में खेला ही नहीं. जिसे बहुत से भारतीय क्रिकेट फैंस शायद ही पहचानते हों. विराट कोहली ने मैच के बाद आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ की. दरअसल कृष्णा का नाम विराट ने इसलिए लिया, क्योंकि वो ये उदाहरण देना चाह रहे थे कि भारत के पास बैक-अप गेंदबाज़ों की खेप तैयार है.
साल 2015 में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले कृष्णा ने सभी को प्रभावित किया है. फिर चाहे वो बात बांग्लादेश ए के खिलाफ मुकाबले की हो, या फिर विजय हज़ारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तो वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर ही रहे हैं.
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा,
भारतीय टीम के खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाते हुए. फोटो: AP
नवदीप और प्रसिद्ध जैसे खिलाड़ियों के अलावा विराट, बुमराह की वापसी से भी खुश हैं. उन्होंने कहा,
किरकिरी से बचने के लिए पाकिस्तान ने नसीम शाह को विश्वकप टीम से बाहर किया!

''आपको ये पहचान करनी होगी कि वो कौन से खिलाड़ी हैं, जिनकी बॉलिंग स्किल्स एक जैसी है. इनमें से आपको एक सीनियर को चुनना होगा. कोई खिलाड़ी अगर पेस और बाउंस के साथ गेदंबाज़ी कर रहा है तो वो ऑस्ट्रेलिया में एक सरप्राइज़ पैकेज होगा.''विराट ने आगे प्रसिद्ध का नाम लिया. जिन्हें अब तक भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है. विराट ने प्रसिद्ध कृष्णा का नाम लेते हुए कहा,
''प्रसिद्ध कृष्णा ने डॉमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. ये हमारे लिए बहुत अच्छा है कि हमारे पास खेल के हर फॉर्मेट में गेंदबाज़ों का एक ग्रुप है. विश्वकप को देखते हुए हमारे पास बहुत सारे ऑप्शन्स हैं.''इसके बाद मैच में भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ नवदीप पर विराट ने कहा,
''नवदीप वनडे क्रिकेट भी खेल रहे हैं. वो टी20 क्रिकेट में भी अनुभव हासिल कर रहे हैं. उनकी तेज़ रफ्तार और बाउंस वाली गेंदों पर खिलाड़ियों को विकेट मिलना काफी अच्छा है. ये हमारी टीम के लिए एक अच्छा साइन है.''

भारतीय टीम के खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाते हुए. फोटो: AP
नवदीप और प्रसिद्ध जैसे खिलाड़ियों के अलावा विराट, बुमराह की वापसी से भी खुश हैं. उन्होंने कहा,
''जसप्रीत के टीम में आने से बहुत खुश हूं, वो फिर से अपनी पेस से गेंदबाज़ी कर रहे हैं.''भारतीय गेंदबाज़ों ने दूसरे टी20 में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों को 142 रनों पर रोक दिया था. सीरीज़ का तीसरा मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाना है.
किरकिरी से बचने के लिए पाकिस्तान ने नसीम शाह को विश्वकप टीम से बाहर किया!