The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL 1st T20I: Shubman Gill and Shivam Mavi making their T20i debut against Sri Lanka

हार्दिक ने IPL टीम के अपने दोनों खिलाड़ियों का डेब्यू करवा दिया!

कौन सी टीम खेल रही है मैच?

Advertisement
pic
3 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2023, 08:26 PM IST)
Team India_Shivam Mavi_IND vs SL. Photo: BCCI Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम. फोटो: BCCI Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे पहले T20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है. टॉस हारकर खेलने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले T20 में दो युवा खिलाड़ियों का डेब्यू करवाया है. जिन दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है उनमें शुभमन गिल और शिवम मावी शामिल हैं. T20 मुकाबले से ठीक पहले कप्तान Hardik Pandya ने शिवम मावी को उनकी T20 कैप सौंपी. वहीं शुभमन गिल को उनकी T20 कैप सूर्यकुमार यादव ने दी.

दोनों खिलाड़ियों की बात करें तो इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अब से पांच साल पहले न्यूज़ीलैंड में एक साथ अंडर-19 वर्ल्डकप खेला था. वहीं अब पांच साल बाद दोनों खिलाड़ी एक साथ अपना T20 डेब्यू कर रहे हैं. हालांकि शुभमन गिल इससे पहले दूसरे फॉर्मेट्स में अपना डेब्यू कर चुके हैं.

शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए पहले ही अपना वनडे और टेस्ट डेब्यू किया है. शुभमन ने 2019 में वनडे और 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 15 वनडे और 13 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 687 वनडे और 736 टेस्ट रन्स बनाए हैं.

T20 के ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो शुभमन ने अब तक कुल 95 T20 मुकाबलों में 128.72 के स्ट्राइक रेट से 2577 रन बनाए हैं. IPL में शुभमन गिल चैम्पियन टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं.

शुभमन के अलावा दूसरे डेब्यूटांट की बात करें तो शिवम भारत के लिए अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं. शिवम को कई बार भारतीय दल में शामिल किया गया लेकिन वो भारत के लिए अपना डेब्यू नहीं कर पाए थे. लेकिन साल 2023 के पहले मुकाबले में ही शिवम अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.

शिवम के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने कुल 46 T20 मुकाबलों में 46 विकेट्स चटकाए हैं. शिवम मावी बल्ले से भी अपने हाथ दिखा चुके हैं. शिवम नोएडा के रहने वाले हैं. वहीं वो डॉमेस्टिक सर्किट में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेलते हैं. IPL की बात करें तो शिवम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है. लेकिन साल 2023 में वो भी शुभमन के साथ गुजरात के लिए खेलते हुए दिखेंगे.

आपको एक खास बात और बता दें, भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या IPL में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं. 

पहले T20 में टीम्स: 

भारत : 

ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हूडा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल.

श्रीलंका : 
पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षना, कासुन रजिता, दिलशान मदुशंका.

वीडियो: रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया को वर्ल्ड कप नहीं जीतने दे रहे?

Advertisement

Advertisement

()