भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग में दूसरे टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो गईहै. टीम इंडिया तीन मैच की इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. टीम ने सेंचुरियन मेंखेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया था. लेकिन इस जीतके बाद टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है. मैच के आखिरी दिन स्लो ओवर रेट के चलतेटीम इंडिया पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. और इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्टचैम्पियनशिप (WTC) से टीम का एक अंक भी काटा गया. आपको बताएं, टीम पर ये जुर्मानाICC एलीट पैनल के मैच रेफरी एंड्रयू पायक्रॉफ्ट ने लगाया है. उन्होंने ये जुर्मानाटीम इंडिया की तरफ से निर्धारित समय में एक ओवर कम डालने की वजह से लगाया है. #कैसेतय होता है जुर्माना? आर्टिकल 2.22, ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर और प्लेयर सपोर्टपर्सनल के मिनिमम ओवर रेट अपराधों के तहत, निर्धारित समय में हर ओवर कम फेंकने केलिए खिलाड़ियों पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है. इसके साथ, ICCवर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्लेइंग कंडीशन्स, आर्टिकल 16.11 के तहत, एक ओवर कम डालनेके लिए टीम का एक अंक काट लिया जाता है. नतीजतन, भारत इस गलती के लिए अब एक अंक खोदेगा. # क्या बोले द्रविड़? टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ टीम इस बात से दुखीहै. जोहानसबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले उन्होंने कहा, ‘नियम सभीके लिए समान है. हम ये समझते है, हम ये जानते है. यह मुश्किल है- मेरा मतलब है किहम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं. हमने जिन दो दिनों में गेंदबाजी की,हालात बहुत गर्म थे. और हम कोशिश कर रहे है. ये वो एरिया है, जहां हमें काम करनाहोगा. हमने इस पर चर्चा की है, हमने इसके आसपास कुछ चैट की है.’ अपनी बात आगे रखतेहुए द्रविड़ बोले, ‘हमने गेम में एक ओवर कम डाला. पॉइंट खोना निराशाजनक है क्योंकिइनमें से हर पॉइंट, खासकर ये विदेशी पॉइंट, वास्तव में कड़ी मेहनत से कमाए जाते है.और हमें उनमें से प्रत्येक को अर्जित करना है, तो यह निराशाजनक है. और हमें उस परबेहतर होने की आवश्यकता है, और हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारेज्यादा पॉइंट्स ना छिनें. ‘क्योंकि अंत में. ओवर रेट के पॉइंट्स के चक्कर मेंवर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से अपना स्थान खो देना बहुत ही निराशाजनक होगा.इसलिए हां, यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है.’ बताते चले, स्लो ओवररेट के चलते भारत के अब तक तीन प्वाइंट कम हो चुके है. टीम इंडिया के बाकी दोप्वाइंट इंग्लैंड दौरे पर ट्रेंट ब्रिज़ में खेले गए मैच में कटे थे.