भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला जोहानसबर्ग में खेला जा रहा है.इस मैच में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे है, जिसके कारणटीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है. और उप-कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहेहै. राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन चीज़ें उनके पक्षमें नहीं गईं. टीम ने टी ब्रेक तक अपने पांच विकेट खो दिए. और ऐसा होते ही सोशलमीडिया पर बैठे लोगों को विराट कोहली की याद आ गई. # क्या कह रहे है लोग? विराट केटेस्ट मिस करने पर पूर्व प्लेयर इरफान पठान ने कहा, ‘विराट कोहली की मौजूदा फॉर्मके बावजूद, उनका ना खेलना साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा प्रोत्साहन है. उनके एकखिलाड़ी के रुप में नहीं, बल्कि एक आक्रामक कप्तान के रुप में.’Regardless of current form Virat Kohli not playing is a huge boost for SouthAfrica not just as a player but the aggressive leader!— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 3, 2022 स्पोर्टस राइटर अयाज़ मेमन ने लिखा,‘विराट कोहली का टेस्ट मैच ना खेलना भारत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. वो अपनेबेस्ट से नीचे हो सकते है लेकिन कोहली का ना होना साउथ अफ्रीका के लिए मनोवैज्ञानिकतौर पर बड़ी राहत होगी. राहुल और खासकर पुजारा और रहाणे पर पहले बल्लेबाजी काबेहतरीन इस्तेमाल करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.’ #ViratKohli missing Test isbig setback for India. He may be below his best, but Kohli's absence will behuge psychological relief for SA. Greater onus on Rahul and particularly Pujaraand Rahane to make best use of batting first. — Cricketwallah (@cricketwallah)January 3, 2022 एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आज के मैच में विराट भाई आपको यादकरेंगे’Miss you Virat bhai in today’s match @imVkohli #Kingkohlipic.twitter.com/cuJmFdA0eu— Fit Chandu (@MouliRamKrishn1) January 3, 2022 एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा,‘टीम पर विराट कोहली के उपस्थित होने का असर ही काफी है. उनकी याद आएगी.’ Impactof Virat Kohli's presence is enough for the team!💪❤️ He'll bemissed!😔@imVkohli | #SAvIND | #WTC23 — Naeem Hadi (@NaeemHadiPTI) January 3,2022 एक यूजर ने लिखा, ‘निश्चित तौर पर टेस्ट मैच में विराट कोहली की इंटेंसिटी कीकमी खलेगी. वह निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट की देखभाल करने वाले व्यक्ति हैं.’Will miss the intensity of #ViratKohli in test match for sure. He is surely theman to look after the test cricket.#SAvIND #SAvsIND #WTC23 #FreedomSeries#BetwayTestSeries— Saurabh Garewal 🇮🇳 (@garewal_saurabh) January 3, 2022 एक यूजर ने लिखा,‘विराट कोहली के बिना टेस्ट मैच सेम नहीं होगा. इंजरी के चलते विराट मैच में नहींखेल रहे है.’ Test match will not be same without Virat Kohli.!A rare ViratKohli missing match due to injury.! — Deep Point (@ittzz_spidey) January 3, 2022# क्यों नहीं खेल रहे विराट? आपको बता दें, विराट कोहली पीठ के ऊपरी हिस्से मेंऐंठन के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे है. इस बारे में BCCI ने बताया, ‘टीम इंडियाके कप्तान मिस्टर विराट कोहली को आज सुबह पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन हुई. दवांडरर्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वो नहीं खेलेंगे. इस टेस्ट मैचके दौरान BCCI की मेडिकल टीम उन पर नजर रखेगी. केएल राहुल उनकी गैरमौजूदगी में टीमकी कप्तानी करेंगे.’ बताते चलेंकि विराट कोहली की जगह टीम में हनुमा विहारी आए है.और पहली पारी में उन्होंने 53 गेंद में 20 रन बनाए.