केपटाउन में खेले गए आखिरी वनडे मैच में भी टीम इंडिया की हार हुई है. इस हार केसाथ तीन मैच की वनडे सीरीज़ में कोई भी मैच जीते बिना ही टीम इंडिया को घर वापस आनाहोगा. आखिरी वनडे में हार के साथ भारतीय टीम को एक और झटका लगा है. टीम इंडिया परस्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है. जो कि उनकी मैच फीस का 40% हिस्साहै. कप्तान केएल राहुल की टीम निर्धारित समय में 50 ओवर का कोटा पूरा नहीं कर सकी.वो टार्गेट से दो ओवर पीछे रह गई. जिसकी वजह से ICC के एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडीपाइक्रॉफ्ट ने भारतीय टीम पर ये जुर्माना लगाया है. ICC कोड ऑफ कंडक्ट केखिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ से जुड़े आर्टिकल 2.22 के मुताबिक अगर टीम निर्धारितसमयसीमा में ओवर का कोटा पूरा नहीं कर पाती है. तो उसके खिलाड़ियों की मैच फीस का20% हिस्सा काटा जाता है. भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस बात को कबूल किया.जिसकी वजह से इस मामले की कोई भी औपचारिक सुनवाई नहीं की गई. सीरीज़ के तीसरे औरआखिरी वनडे की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. डी कॉक नेशतक बनाया और साउथ अफ्रीका ने 287 रन. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन, जसप्रीतबुमराह और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. अब भारतीय टीम इस स्कोर का पीछाकरने उतरी. राहुल एक बार फिर ओपनिंग में फ्लॉप रहे. लेकिन शिखर धवन और विराट कोहलीने टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन की पार्टनरशिपकी. लेकिन इसके बाद धवन आउट हुए, पंत आउट हुए और विराट कोहली भी 150 के पार होते हीचले गए. श्रेयस और सूर्या को स्टार्ट तो मिला लेकिन ये दोनों भी मैच को फिनिश करनेमें नाकामयाब रहे. आखिर में दीपक चाहर ने 34 गेंद पर 54 रन की शानदार पारी खेली.लेकिन जीत से ठीक पहले वो भी आउट हो गए. उनके विकेट के साथ ही टीम इंडिया की सारीउम्मीदें खत्म हो गई और लगातार तीसरे वनडे में हार देख भारत का क्लीनस्वीप हो गया.