1992 में पहली बार भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी. इसके बाद लगभग 30साल में दोनों टीम्स के बीच 15 टेस्ट सीरीज़ और कई टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. औरइन तमाम मैच में जो कभी नहीं हुआ, वो अब शार्दुल ठाकुर ने कर दिया है. मंगलवार, 4जनवरी से पहले किसी एक पारी में ऐसी गेंदबाज़ी का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट फ़ैन्सने कभी नहीं देखा था. जोहानसबर्ग में शार्दुल ठाकुर के एक पारी में सात विकेट साउथअफ्रीका के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा किया गया बेस्ट बोलिंग परफॉर्मेंस है.वांडरर्स के मैदान पर दूसरे दिन के खेल में शार्दुल ठाकुर ने साउथ अफ्रीका के सातबल्लेबाज़ों को 61 रन बनाकर वापस लौटाया. उनसे पहले रविचन्द्रन अश्विन और हरभजनसिंह ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सात-सात विकेट लिए हैं. लेकिन रन के मामले में वोशार्दुल से महंगे रहे थे. रवि अश्विन ने साल 2015/16 में नागपुर के मैदान पर सातविकेट झटके थे. जिसके लिए उन्होंने 66 रन खर्चे थे. उनके अलावा हरभजन सिंह ने साल2004/05 में 87 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए थे. अब शार्दुल इन सभी गेंदबाज़ोंसे आगे निकल गए हैं. # Shardul Best Thakur वांडरर्स क्रिकेट मैदान पर भारत के छहगेंदबाज़ों ने पारी में पांच विकेट चटकाए हैं. जिनमें अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ,एस श्रीसंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी के बाद अब शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल होगया है. खास बात तो ये है कि शार्दुल का इस मैदान पर प्रदर्शन किसी भी भारतीयगेंदबाज़ का बेस्ट प्रदर्शन हो गया है. उन्होंने लेजेंडरी अनिल कुंबले के रिकॉर्डको तोड़ा है. साल 1992/93 में अनिल कुंबले ने इसी मैदान पर 53 रन देकर छह विकेटचटकाए थे. और शार्दुल ने 61 रन देकर सात विकेट लेते ही अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़दिया. # दूसरे दिन का खेल इससे पहले मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की टीम भारत केपहली पारी के 202 रन के जवाब में बैटिंग के लिए उतरी. शार्दुल ने एक छोर से बेहतरीनबोलिंग करते हुए उन्हें बड़ी लीड नहीं लेने दी. साउथ अफ्रीका की पारी 229 रन परखत्म हुई. पहली पारी के आधार पर उन्होंने 27 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली. इसके बाददूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं. अब टीमइंडिया साउथ अफ्रीका से 58 रन आगे है.