भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन. टीम इंडिया ने शार्दुलठाकुर के कमाल स्पेल से मैच में दमदार वापसी तो की, लेकिन मेज़बान टीम को लीड लेनेसे नहीं रोक पाई. भारत के पहली पारी में 202 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहलेदिन का खेल 35/1 के साथ खत्म किया था. जिसके बाद दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अच्छीशुरुआत की. साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने कीगन पीटरसन के साथ मिलकर 50 रन कीपार्टनरशिप की. लेकिन इसके बाद शार्दुल ठाकुर के सात विकेट ने मैच में भारतीय टीमकी शानदार वापसी करवा दी. शार्दुल ठाकुर ने भारत को अहम मौकों पर विकेट दिलवाए.उन्होंने सबसे पहले कप्तान एल्गर का विकेट लेकर भारत को एक ज़रूरी ब्रेक-थ्रूदिलवाया. इसके ठीक बाद दो विकेट और आए, जिससे लंच तक साउथ अफ्रीका का स्कोर चारविकेट पर 102 रन हो गया. लेकिन लंच से ठीक पहले जो आखिरी विकेट गिरा वो विवाद करगया. ये विकेट था रसी वान डर दुसें का. रसी के विकेट का रीप्ले देखा गया, तो ऐसा लगरहा था कि विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में आने से पहले ही गेंद टप्पा खा चुकीथी. # Pant Catch Controversy इस घटना को टीवी पर मैच देख रहे सभी दर्शकों ने देखा.साथ ही कॉमेंट्री कर रहे माइक हेसमैन और सुनील गावस्कर ने भी देखा. एक तरफ ट्विटरपर कई क्रिकेट फैंस इसे एक कंट्रोवर्शियल डिसीज़न बता रहे हैं. वहीं भारतीय लेजेंडसुनील गावस्कर कहना है कि बल्लेबाज़ इसे रीचेक करने के लिए रुका ही नहीं तो विवादकैसा. सनी को ये भी लगता है कि ये साफ तरीके से लपका गया कैच है. गावस्कर ने इसविकेट के गिरने के बाद ऑन-एयर रहते हुए कहा, 'वो सीधे चलने लग गए, आजकल की क्रिकेटमें कोई भी ऐसे नहीं लौटता. मुझे नहीं पता रसी ने क्यों वापस जाने का फैसला किया.ये साफ इशारा देता है कि भले ही स्लो मोशन में हमें लग रहा है कि ये आउट नहींहै. लेकिन वान डर दुसें को लगा होगा कि ये आउट है.' अब इस वीडियो के साथ हम येफैसला आप पर ही छोड़ते हैं कि क्या ऋषभ पंत ने एक क्लीन कैच नहीं लपका?Out or not? #INDvSApic.twitter.com/z7pZ0Foinw— Benaam Baadshah (@BenaamBaadshah4) January 4, 2022 क्या इस पर विवाद होनाचाहिए. या फिर क्रिकेट के मैदान पर जब बल्लेबाज़ खुद ही खुद को आउट मानकर वापस लौटगया, तो क्या उस पर इतनी बहस होनी चाहिए?