साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान बनाया गया है. जबकितेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा रुतुराजगायकवाड़ को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. टेस्ट के बाद भारत तीन मैचों कीवनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. टीम इंडिया का ऐलान करते हुए चीफ सेलेक्टरचेतन शर्मा ने केएल राहुल को कप्तानी सौंपने का अहम कारण बताया है. चेतन शर्मा नेकहा कि हम केएल राहुल को कप्तान के तौर पर तैयार कर रहे हैं. उनके पास कप्तानी काअनुभव है. और सेलेक्शन कमेटी भी चाह रही थी कि रोहित की अनुपस्थिति में उन्हें हीजिम्मेदारी दी जाए. चेतन शर्मा ने कहा, 'बेशक हमलोग केएल राहुल को कप्तान के तौर परतैयार कर रहे हैं. वह तीनों फॉर्मेट के प्लेयर हैं. और उनके पास कप्तानी का अच्छाअनुभव भी है. उन्होंने अपनी लीडरशिप क्वालिटी साबित की है, यही सेलेक्टर्स की सोचभी है. जैसा कि रोहित फिट नहीं हैं. ऐसे में केएल राहुल टीम की अगुवाई करने के लिएबेस्ट हैं. इसलिए हमने उनपर भरोसा भी दिखाया है.'#TeamIndia for three ODI series against South Africa announced.The All-India Senior Selection Committee has named Mr KL Rahul as Captain forthe ODI series as Mr Rohit Sharma is ruled out owing to an injury. WATCH the PClive here - https://t.co/IVYMIoWXkq — BCCI (@BCCI) December 31, 2021 बता दें किरोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. और फिलहाल रिहैब से गुजर भी रहेहैं. उम्मीद की जा रही थी कि रोहित वनडे सीरीज तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. लेकिनऐसा न हुआ. रोहित की फिटनेस को लेकर चेतन शर्मा ने कहा, 'रोहित पूरी तरह से फिटनहीं हैं. वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. हम लोग कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे.आगे कुछ अहम सीरीज़ खेली जानी है. इसलिए पांचों सेलेक्टर्स ने रोहित को आराम देनेका फैसला किया, ताकि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं. आजकल काफी क्रिकेट खेली जा रहीहै. कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होना चाहता. सभी खेलना चाहते हैं. यही वजह है कि रोहितको इस सीरीज में खेलने से रोका गया. आगे विश्व कप भी है.’ वनडे सीरीज के लिए भारतीयटीम: केएल राहुल(कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमारयादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर),युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान),भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज