The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SA Mohammed siraj 6 wickets Cape Town pitch was not that bad

पहले कमर तोड़ी, फिर सिराज ने क्या कह साउथ अफ्रीका को किलसा दिया?

सिराज ने साउथ अफ्रीकी की पहली पारी के दौरान 9 ओवर बॉलिंग की. जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 15 रन देकर छह विकेट ले डाले. लेकिन इसके बाद उन्होंने पिच को लेकर बड़ी बात कह दी.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2024 (पब्लिश्ड: 11:38 AM IST)
IND vs SA, mohammed siraj, siraj vs sa
मोहम्मद सिराज की बेहतरीन बॉलिंग (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मोहम्मद सिराज (Mohammaed Siraj). साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट (IND vs SA) में सिराज ने कहर ढा दिया. सिराज की घातक बॉलिंग के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ बेबस नजर आए. और पहली पारी में पूरी साउथ अफ्रीकी टीम 55 रन पर सिमट गई. अपनी बॉलिंग को लेकर सिराज ने कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि ये 55 रन वाली पिच है.

सिराज ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी के दौरान 9 ओवर डाले. जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 15 रन देकर छह विकेट ले डाले. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने अपने बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे से बात की. जिसका वीडियो BCCI ने शेयर किया. इस दौरान सिराज ने कहा,

''सुबह जब मैंने पिच देखी तो नहीं सोचा कि कोई टीम यहां 55 रन पर ऑलआउट हो जाएगी. काफी धूप खिली हुई थी और मुझे लगा कि विकेट से उतनी मदद नहीं मिलने वाली है. लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बॉलिंग पार्टनरशिप भी काफी अहम है. बुमराह अपनी गेंदबाजी से दूसरे छोर से लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे थे. हम लोगों ने मिलकर कई मेडन ओवर डाले. और इस वजह से बल्लेबाजों पर काफी दवाब बना. भले ही बुमराह को ज्यादा विकेट नहीं मिले लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों पर काफी दबाव बनाया. इसका फायदा मुझे मिला.''

मैच में क्या चल रहा?

मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. लेकिन ये फैसला तुरंत ही गलत साबित हो गया और पूरी टीम 55 रन पर सिमट गई. सिराज ने अपने पहले स्पेल में ही छह प्लेयर्स को पवेलियन भेज दिया. मोहम्मद सिराज ने डेविड बेडिंघम, टोनी डी जॉर्जी, डीन एल्गर, काइल वेरियन, मार्को येनसन और ऐडन मार्करम को पवेलियन भेजा. वहीं जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले. यह भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का लोवेस्ट टेस्ट टोटल है. एल्गर की टीम ने हाशिम अमला की टीम का रिकॉर्ड तोड़ा. ये लोग भारत के खिलाफ़ नागपुर में 79 रन पर सिमटे थे.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर, साउथ अफ्रीका के साथ श्रीलंका वाला कांड कर दिया!

भारत की शुरुआत भी खराब रही. यशस्वी खाता नहीं खोल पाए. रोहित और गिल ने थोड़ी देर तक संभाला. स्कोर को 72 रन तक ले गए. और यहीं रोहित 39 रन बनाकर आउट हुए. फिर 36 के निजी स्कोर पर गिल भी आउट हो गए. अय्यर खाता भी नहीं खोल पाए.केएल राहुल ने 33 गेंदों पर आठ रन बनाए. और राहुल का विकेट गिरा 153 रन पर  अब विराट कोहली के साथ रविंद्र जडेजा आए. लेकिन बस आए और गए. बिना खाता खोले वापस लौट गए. और इनके बाद बुमराह का भी यही हाल. फिर कोहली भी 46 रन बनाकर आउट हुए. और इसके बाद तो सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी खाता नहीं खोल पाए. यानी भारत के आखिरी चार बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला. जबकि अय्यर भी शून्य ही बना पाए थे. आखिरी छह विकेट बिना एक भी रन जोड़े आउट हुए. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के 62 रन पर 3 विकेट गिर चुके हैं और पहली पारी के आधार पर अभी भी वो टीम इंडिया से 36 रन पीछे है.

वीडियो: बीच मैच किस गाने पर नाचने लगे विराट कोहली!

Advertisement

Advertisement

()