भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ के बीच ही मेज़बान साउथ अफ्रीका ने वनडे टीम काऐलान कर दिया है. भारत के खिलाफ 19 जनवरी से वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा. जिसके लिएसाउथ अफ्रीका ने ODI टीम का ऐलान किया है. वनडे सीरीज़ के लिए मेज़बान टीम ने टेस्टडेब्यू करने वाले अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मार्को येनसन को बुलावा भेजा है. येनसन केलिए ये पहली इंटरनेशनल वनडे सीरीज़ होगी. उनके अलावा टीम के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़एनरिक नॉर्खिए टेस्ट सीरीज़ के बाद अब वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिए गए हैं.क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने रविवार 2 जनवरी को एक ट्वीट कर वनडे टीम का ऐलानकिया. साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज़ के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन कियाहै. टीम की कप्तानी बल्लेबाज़ टेम्बा बवूमा संभालेंगे. जबकि टीम के उपकप्तान के तौरपर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ केशव महाराज बवूमा का साथ देते नज़र आएंगे.Seamer Marco Jansen receives his maiden #Proteas ODI squad call-up as TembaBavuma returns to captain the side for the #BetwayODISeries against India 🇿🇦Wayne Parnell, Sisanda Magala and Zubayr Hamza retain their spots 💚#SAvIND#BePartOfIt pic.twitter.com/Nkmd9FBAb3 — Cricket South Africa (@OfficialCSA)January 2, 2022 वनडे टीम के ऐलान में सबसे बड़ी खबर रही मार्को येनसन का टीम सेजुड़ना. टेस्ट के बाद वनडे टीम में पहुंचे मार्को महज़ 21 साल के हैं. बाएं हाथ केइस तेज़ गेंदबाज़ ने हाल में ही भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए पहले टेस्ट में अपनाइंटरनेशनल डेब्यू किया है. अपने पहले ही मैच में उन्होंने पांच विकेट निकाले औरसबको अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित किया. येनसन के सिलेक्शन के बाद जो दूसरी सबसे बड़ीखबर रही, वो रही तेज़ गेंदबाज़ नॉर्खिए का टीम में शामिल ना होना. नॉर्खिए अभी अपनीकूल्हे की चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं. इसी चोट के चलते उन्हें भारत केखिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था. इन दोनों के अलावा कुछ और बड़ेनाम भी हैं जो इस टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. इनमे नाम आता है अफ्रीका केपूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी, बल्लेबाज़ राइली रूसो और ऑल राउंडर क्रिस मोरिस का.बताते चलें कि भारत और अफ्रीका के बीच एकदिवसीय सीरीज़ की शुरुआत बुधवार 19 जनवरीको पर्ल के बोलैंड पार्क मैदान से होगी. दूसरा वनडे मुक़ाबला भी इसी मैदान पर 21जनवरी को खेला जाएगा. तीसरा और आखिरी मुक़ाबला 23 जनवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्समैदान पर खेला जाएगा.