भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ के दूसरे मुकाबले से पहले बड़ाझटका लगा है. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं.जोहानसबर्ग में खेले जा रहे तीन मैच की सीरीज़ के दूसरे मैच से ठीक पहलेभारतीय खेमे से आई इस ख़बर ने सबको चौंका दिया. दोनों टीम्स के बीच सीरीज़ का दूसराटेस्ट जोहानसबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से पहलेटॉस के वक्त भारतीय कप्तान विराट कोहली की जगह उप-कप्तान केएल राहुल मैदान पर उतरे.उनके उतरते ही ये साफ हो गया कि विराट कोहली इस मैच का हिस्सा नहीं है. दरअसल विराटकोहली की पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन है. जिसकी वजह से वो इस टेस्ट का हिस्सा नहींबन सके. # KL Rahul record विराट कोहली की जगह पर जैसे ही केएल राहुल कप्तान बनेउन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. राहुल पिछले 31 साल में वनडे या T20I से पहलेइंडियन टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले पहले कप्तान बन गए. केएल राहुल को साउथअफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तानबनाया गया है. लेकिन उससे पहले ही उन्हें टेस्ट मैच में भी कप्तानी करने का मौकामिल गया. केएल राहुल से पहले आखिरी ऐसे कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन हुए थे.जिन्होंने वाइट बॉल में कप्तानी से पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी कर ली थी. साल1990 में अज़हर को पहली बार न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के मैदान पर कप्तानीसौंपी गई थी. हालांकि वो मैच टीम इंडिया के लिए यादगार नहीं रहा. क्योंकि भारत नेउस मैच को 10 विकेट से गंवाया था. भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि इस बार ऐसा नाहो. वनडे से पहले ही टेस्ट में कप्तानी कर रहे केएल राहुल भारत को इस टेस्ट में जीतदिलाएं और टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज़ जीत इतिहास रचे.