भारत के साउथ अफ्रीकी दौरे की तारीख आगे बढ़ गई है. 17 दिसंबर से शुरु होने वाला येदौरा अब 26 दिसंबर से शुरु होगा. इस दौरे पर भारत, साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचऔर तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगा. इसके बाद दोनों देशों के बीच चार मैच की एक टी20सीरीज भी प्रस्तावित है, हालांकि इसका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है. बतातेचलें, ये फैसला कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए लिया गया है. जिसका पहलाकेस दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया था. अब इस खतरे के बावजूद दोनों टीमें कड़ेबचाव के साथ सीरीज खेलने वाली हैं. इस बात की जानकारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनेट्विटर हैंडल के जरिए दी है.UPDATED SCHEDULE 🚨The dates for the upcoming #SAvIND tour have been revised. The tour has beenreduced to 3️⃣ Betway Tests and 3️⃣ Betway ODIs Full list of fixtures ➡️https://t.co/ZCJDr7nsXL#BetwayTestSeries #BetwayODISeries #BePartOfItpic.twitter.com/KWrZ0GuUzB — Cricket South Africa (@OfficialCSA) December 6,2021 #क्या शेड्यूल है? भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब सीरीज की शुरुआत बॉक्सिंगडे टेस्ट मैच से होगी, जो कि 26 दिसंबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला 30 दिसंबर तकचलेगा. और मैच सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीचदूसरा मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच वांडरर्स स्टेडियम, जोहांसबर्ग में खेलाजाएगा. तीसरा और टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 से 15 जनवरी के बीच सिक्स गनग्रिल न्यूलैंड, केप टाउन में होगा. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत चारदिन बाद 19 जनवरी से होगी. पहला मुकाबला यूरोलक्स बोलैंड पार्क, पार्ल में होगा.इसके बाद दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को होगा. वो भी इसी ग्राउंड पर खेला जाएगा. तीसरामुकाबला 23 जनवरी को सिक्स गन ग्रिल न्यूलैंड, केप टाउन में होगा. #WTC का हिस्सा?बताते चलें, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली ये टेस्ट सीरीज वर्ल्डटेस्ट चैम्पियनशिप के सेकेंड एडिशन का हिस्सा होगी. चैम्पियनशिप में साउथ अफ्रीकाकी ये पहली सीरीज भी होगी. वहीं, भारत की ये तीसरी सीरीज होगी. भारत इससे पहलेइंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल चुका है. जिनमें हार, जीत और ड्रॉमिलाकर उसके नाम के आगे 42 प्वाइंट हैं. भारत लिस्ट में तीसरे नंबर पर है क्योंकिउसका विनिंग परसेंट 58.33 का है. भारत से ऊपर श्रीलंका और पाकिस्तान हैं. WTC केसेकेंड एडिशन के तहत श्रीलंका ने अब तक एक ही सीरीज खेली है. जिसमें उसने अपनेदोनों मुकाबले जीत कर 24 प्वाइंट हासिल किए हैं. इसके चलते वो 100 के विनिंग परसेंटके साथ टॉप पर बना हुआ है. उधर, WTC के इस एडिशन में पाकिस्तान ने अब तक तीनमुकाबले खेले हैं, दो में जीत के साथ उसके नाम के आगे 24 प्वाइंट हैं. और उसकाविनिंग परसेंट 66.66 का है.