इतिहास बनाना है तो केपटाउन टेस्ट मैच में जीत ज़रूरी है. बीते कुछ दिनों से ये एकलाइन भारतीय क्रिकेट टीम के ज़हन में ज़रूर होगी. और इस टेस्ट के पहले दिन, पहलेबल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम 223 रन पर सिमट गई. जिसके जवाब में दिन का खेल खत्महोने तक साउथ अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 17 रन बना लिए हैं. पहले दिन भारतीय टीम केलिए हाईलाइट पॉइंट विराट कोहली की पारी रही. कप्तान विराट ने शानदार बैटिंग करतेहुए 79 रन बनाए. लेकिन वो एक बार फिर अपने शतक से चूक गए. # Highlights इससे पहले,तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी. पहले 45 मिनट तक साउथअफ्रीकी टीम ने विकेट्स निकालने की कोशिश की. लेकिन भारतीय ओपनर केएल राहुल और मयंकअग्रवाल क्रीज़ पर टिके रहे. हालांकि ऐसा बहुत देर नहीं हो पाया और कुछ ही देर मेंपहले राहुल और फिर मयंक अपने-अपने विकेट देकर चले गए. 31 के स्कोर पर राहुल 12 रनबनाकर ओलिवियर की गेंद पर कैच आउट हो गए. और फिर अगले ही ओवर में मयंक अग्रवाल भी15 रन बनाकर आउट हो गए. पहले सेशन में दो विकेट गिरने के बाद चेतेश्वर पुजारा केसाथ कप्तान विराट कोहली ने मोर्चा संभाला. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने लंच तक कोई औरविकेट नहीं गिरने दिया. इस बीच टीम का स्कोर 75 रन तक पहुंच गया. लग रहा था किभारतीय टीम अब एक बड़े स्कोर की ओर जाएगी. लंच के बाद लौटने पर पुजारा और कोहलीबेहतरीन टच में दिख भी रहे थे. दोनों ने संभलकर बैटिंग करते हुए टीम को आगे बढ़ाया.लेकिन लंच के बाद पुजारा ने एक बार फिर से वही गलती की. और सेट होने के बाद येनसनकी गेंद पर कैच आउट हो गए. पुजारा के आउट होने के बाद टीम इंडिया 100 रन के पारपहुंची. लेकिन जल्द ही रहाणे भी सिर्फ नौ रन बनाकर चलते बने. इस सेशन में फिर टीमइंडिया ने दो विकेट खोए. चाय के समय तक टीम 141 रन पर पहुंची. एक ओर तो भारत विकेटखो रहा था, लेकिन दूसरी ओर अच्छी बात ये थी कि विराट कोहली ने एक एंड संभाले रखा.चाय से लौटने के बाद टीम इंडिया के लिए चीजें और बिगड़ गई. वापस आते ही ऋषभ पंतयेनसन की गेंद पर आउट हो गए. उनके विकेट के बाद अश्विन, शार्दुल, बुमराह औरटेलेंडर्स भी ज़्यादा देर तक नहीं टिक सके. लगातार गिरते विकेट के बीच कप्तान विराटकोहली पर भी दबाव आ गया और वो भी रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने बेहतरीनबल्लेबाज़ी करते हुए 201 गेंद का सामना किया. कोहली ने 12 चौके और एक छक्का लगाया.विराट की इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 223 रन तक पहुंच सकी. जवाब में दिन का खेलखत्म होने तक साउथ अफ्रीकी टीम ने कप्तान डीन एल्गर का विकेट खोकर 17 रन बना लिएहैं. दिन के खेल में क्या कुछ घटा ये तो आपको हमने बता दिया. लेकिन सोशल मीडिया परदिन के खेल के वो कौन से खिलाड़ी रहे. जिन्हें लेकर फै़न्स ने खूब सारी चर्चा की.आइये जानते हैं. #Kohli जिस बल्लेबाज़ ने अकेले दम पर पूरा दिन बेमिसाल बैटिंग कीहो. उसकी चर्चा के बिना तो ट्विटर का काम भी नहीं चलेगा. विराट कोहली लगातार अपनीपारी के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे. विराट ने अपनी 273 मिनट की पारी मेंशानदार बल्लेबाज़ी कर 79 रन बनाए. विराट कोहली की इस पारी को देख सोशल मीडिया परफैंस ने उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया.Gonna say my kids that he was the Greatest batsman despite of bad luck.Love you @imVkohli sir. ❤️ pic.twitter.com/iKPL1DrIqK — ً (@Sobuujj) January 11,2022 #Pant ऋषभ पंत. चाय से ठीक पहले ऋषभ पंत एक शॉट मारने की कोशिश कर रहे थे. तभीविराट कोहली ने उनसे कहा, रुक जा टी के बाद देखेंगे. लेकिन चाय के कुछ देर बाद हीऋषभ पंत 27 रन बनाकर येनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए. सोशल मीडिया पर कई लोगों नेकहा कि सिर्फ पंत पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. जबकि कई लोगों का कहना है कि अगर पंतकुछ देर और रुकते तो विराट का शतक पूरा हो सकता था.One of the best innings Kohli okayed in tests !!! Showed unreal patience andresilience . Missed soo many singles batting with tail .100 was inevitable had any one of good for nothing mfs Rahane , Ashwin , Pantgave some support 😑🖕 pic.twitter.com/hKjVVT7XCq — `` (@KohlifiedGal) January11, 2022 #Rahane दिन के दूसरे सेशन में मौका था. रहाणे एक बढ़िया पारी खेलकर टीमको मुश्किल से निकाल सकते थे. लेकिन एक बार फिर एक लूज़ शॉट के चलते वो वापसपवेलियन लौट गए. रहाणे को रबाडा ने नौ रन के स्कोर पर आउट किया. रहाणे की खराबपरफॉर्मेंस पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से रहाणे को टीम से बाहर करने का कैम्पेनचलाया गया.Rahane from last few years#INDvsSA pic.twitter.com/5meN6E4VPR— Abhishek (@be_mewadi) January 11, 2022 #Rabada कगीसो रबाडा. पूरा दिन टीमइंडिया के लिए मुश्किल का सबब बने रहे. पहले सेशन में मयंक अग्रवाल को, दूसरे सेशनमें अजिंक्य रहाणे को और आखिरी सेशन में कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह कोआउट किया. रबाडा ने विराट कोहली को भी पूरा दिन परेशान करके रखा और आखिरी सेशन मेंउनका अहम विकेट लेकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दीं. रबाडा को लेकर भी दिन मेंढेर सारे ट्वीट्स हुए.This is a Kagiso Rabada appreciation tweet. We already know he’s going to retireas a legend and he’s only 26. His average of course is way lower than his age.What a guy! pic.twitter.com/nE3h1PVbyf— Sritama Panda (Ross Taylor’s Version) (@cricketpun_duh) January 11, 2022#Pujara चेतेश्वर पुजारा. विराट कोहली के बाद किसी बल्लेबाज़ ने दिन के खेल मेंबेहतरीन बल्लेबाज़ी की तो वो चेतेश्वर पुजारा ही रहे. पुजारा ने पहले सेशन मेंराहुल और मयंक के विकेट के बाद आकर मोर्चा संभाला और बिल्कुल दूसरे टेस्ट जैसीबल्लेबाज़ी. उन्होंने 77 गेंद में सात चौकों के साथ 43 रन बनाए. लेकिन उन्हें भीलंच के बाद येनसन ने परेशान किया और वो आउट होकर लौट गए. कई फै़न्स ने पुजारा कीपारी की तारीफ की, वहीं कई ने उन्हें और बेहतर करने की नसीहत दी.India bowled out for 223. A fine job done by South African bowlers, but ViratKohli's masterclass of 79 runs saved India's day with the bat. A marvelousinnings to start the year by Kohli. Pujara also played well for his 43. Rabadapicked 4 wickets in his 50th Test.— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 11, 2022 तो ये हुई तीसरे टेस्ट केपहले दिन के खेल और सोशल मीडिया की बातें. अब दूसरे दिन में क्या होगा वो भी हमआपको दी लल्लनटॉप पर बताते रहेंगे.