ऋषभ पंत के शानदार नाबाद शतक के बावजूद भारतीय टीम केप टाउन टेस्ट की दूसरी पारीमें महज़ 198 रन पर सिमट गई. और इस पारी में जैसे ही भारत का आखिरी विकेट गिरा, 145साल पुराना टेस्ट इतिहास बदल गया. कुछ ऐसा हो गया जो आजतक टेस्ट क्रिकेट में नहींहुआ था. आखिरी विकेट के रूप में जसप्रीत बुमराह के कैच आउट होते ही भारतीय टीम किसीटेस्ट में अपने 20 विकेट कैच आउट के रूप में खोने वाली पहली टीम बन गई. ना कोईबोल्ड, ना LBW ना रन आउट. ओनली कैच आउट. आज से पहले ये मौका पांच बार आया है लेकिनहर बार एक विकेट से चूक गया. कहने का मतलब, आज से पहले पांच बार ऐसा हुआ जब किसीटीम ने अपने 19 विकेट कैच आउट के रूप में खोए हों. पहली बार ऐसा हुआ इंग्लैंड टीमके साथ. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1982-83 में. ब्रिस्बेन के मैदान पर. दूसरी बारऐसा हुआ पकिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ. साल 2009-10 में सिडनी के मैदानपर.India now have the first ever instance of all 20 wickets of a team being'caught' in a Test match.#SAvIND— Kausthub Gudipati (@kaustats) January 13, 2022 तीसरी बार ऐसा देखने को मिला2013-14 की एशेज सीरीज में. जब ब्रिस्बेन में इंग्लैंड के 19 विकेट कैच आउट के रूपमें गिरे. इसके बाद ये कारनामा साउथ अफ्रीका के साथ भी हुआ. साल 2019-20 मेंइंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान यानी केपटाउन में. इनके अलावा भारत की टीम भी एकबार पहले 19 विकेट कैच आउट के रूप में गंवा चुकी है. साल 2010-11 में भारत के साउथअफ्रीकी दौरे पर. लेकिन गुरुवार 13 जनवरी 2022 को जो हुआ. वो फर्स्ट टाइम था. जिसकेबारे में कमेंट्री कर रहे शॉन पॉलक ने कहा, 'ऐसा कभी नहीं सुना. कुछ ऐसा जो हमेरोज-रोज देखने को नहीं मिलता. कितनी बार आपको ये देखने को मिलता है कि एक टीम एकटेस्ट मैच में अपने सभी 20 विकेट कैच आउट के रूप में गंवा दे?' अब तक घटे मैच कीबात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसलालिया. भारत की टीम 223 रन पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका भी पहली पारी में कुछ ख़ासनहीं कर पाई और 210 पर सिमट गई. सात कैच आउट और तीन क्लीन बोल्ड. दूसरी पारी भारतकी 198 पर सिमटी और साउथ अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में अफ्रीकाकी टीम 101 रन बनाकर अपने दो विकेट खो चुकी है. दोनों कैच आउट के रूप में. तीसरेदिन का खेल खत्म हो चुका है. साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 111 रन और बनाने हैं.वहीं अगर भारत को जीतना है तो आठ विकेट और लेने होंगे.