बूम बूम बुमराह के पांच विकेट की मदद से टीम इंडिया ने केपटाउन के सीरीज़ डिसाइडरटेस्ट मैच में ज़ोरदार वापसी कर ली है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इसटेस्ट के पहले दिन भारत ने 223 रन बनाए थे. जिसके जवाब में एक वक्त पर मेज़बान टीमभारत पर बड़ी लीड लेती दिख रही थी. लेकिन बुमराह के फाइव विकेट हॉल की मदद सेभारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को महज़ 210 रन पर समेट दिया. जिससे भारत को पहली पारीमें 13 रन की लीड मिली. और दूसरी पारी में भारत के 57 रन की मदद से ये लीड कुल 70रन हो गई है. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट गंवाए हैं. कप्तान विराटकोहली और चेतेश्वर पुजारा मोर्चा संभाले हुए हैं. दूसरे दिन के खेल में भारतीयगेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने बेमिसाल प्रदर्शन किया. वो पूरा दिन ट्विटर पर छाए रहे.उनके अलावा भारतीय बल्लेबाज़ों को भी सोशल मीडिया ने ट्रेंड करवाया. आइये जानतेहैं, दूसरे दिन कौन सा खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ. #BoomBoom बूम बूमबुमराह. सोशल मीडिया पर खबर लिखे जाने तक बूम-बूम नाम से 92 हज़ार से अधिक ट्वीटकिए गए. सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सातवें फाइव विकेट हॉल कीझोला भरकर बधाइयां दीं. बुमराह की इसलिए भी तारीफ़ हो रही है क्योंकि जिस वक्त टीमइंडिया को विकेट सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी. वो लगातार टीम को विकेट दिलाते रहे.This man changed indian cricket. Boom boom Bumrah. pic.twitter.com/xANihznn6Q— ANSHUMAN (@AvengerReturns) January 12, 2022 #Jansen साउथ अफ्रीकी पेस बोलरमार्को येनसन. ये गेंदबाज़ गेंद से भारत के लिए खतरा बना हुआ है. दूसरी पारी में एकबार फिर येनसन ने केएल राहुल को आउट कर भारत को बड़ा झटका दे दिया. लेकिन येनसन कोइंडियन सोशल मीडिया ने इसलिए ट्रेंड करवाया, क्योंकि उन्होंने दूसरे जोहानसबर्गटेस्ट में बुमराह से उलझने की गलती की थी. जब बुमराह बैटिंग कर रहे थे तो येनसन नेउन्हें घूरकर कुछ शब्द कहे थे. अब केपटाउन में बुमराह ने येनसन को क्लीन बोल्ड करकेऐसी विदाई दी कि इंडियन फैंस खुश हो गए.DEAR JANSEN, THAT'S WHAT YOU GET WHEN YOU MESS WITH BUMRAH Boom Boom#Bumrah#INDvsSApic.twitter.com/iCggYPora5— (@dhruba__) January 12, 2022 #Mayank भारतीय ओपनर केएल राहुल और मयंक अग्रवाल नेकेपटाउन टेस्ट की दोनों पारियों में टीम को निराश किया है. केपटाउन टेस्ट मेंजीत के लिए भारतीय बल्लेबाज़ों को एक बड़ा स्कोर सेट करना होगा. जिससे गेंदबाज़ोंके पास इस टेस्ट को जीतने मौका बने. लेकिन मयंक अग्रवाल सेंचुरियन में पहली पारी केबाद से आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे हैं. केपटाउन में एक बार फिर सात रन पर आउट होने केबाद मयंक को सोशल मीडिया का गुस्सा झेलना पड़ा.The kind of batting form Rohit Sharma was in the England Series. India reallyneeded that in South Africa. Mayank has been a bit of disappointment barringthat 1st innings in Centurion.— Aditya (@Adityakrsaha) January 12, 2022 #KLRahul मयंक अग्रवाल की तरह ही केएलराहुल ने भी इस सीरीज़ में निराश किया है. जोहानसबर्ग टेस्ट की पहली पारी में पचासेके बाद से राहुल आउट ऑफ टच ही दिखे हैं. उन्होंने उस फिफ्टी के बाद आठ, 12 और 10 केस्कोर बनाए हैं. ऐसे में भारतीय टीम के फैंस का गुस्सा उनपर भी फूटा. सोशल मीडियापर लोगों ने राहुल की ऐसी बैटिंग पर निराशा जताई.Honestly disappointed with KL Rahul. Again! ☹️☹️Thought that this will be a career defining series for him, like the 2017 Homeseries vs Australia. But again he turned up for a couple of innings only. Agreedthat conditions are tough. But he has all the class to overcome that. —Cricketjeevi (@wildcardgyan) January 12, 2022 केपटाउन में दूसरे दिन के खेल केबाद क्रिकेट फैंस ने बुमराह की तो तारीफ की. लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों की जमकरक्लास लगाई. साउथ अफ्रीका में भारत कभी भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीत पाया है. ऐसे मेंअगर सीरीज़ के आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन भारत के बाकी बचे बल्लेबाज़ भी नहीं चल सकेतो एक बार फिर ये सीरीज़ जीत का मौका हमारे हाथ से फिसल जाएगा.