The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SA 3rd T20: Rishabh Pant reaction on Team India's win in 3rd T20I against South Africa

ऋषभ पंत ने जीतते ही कहा, इस वजह से हार रहे थे!

रुतुराज के शानदार प्रदर्शन के बाद हर्षल और चहल की गेंदबाज़ी से भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे T20I में 48 रन्स से हरा दिया है.

Advertisement
pic
14 जून 2022 (अपडेटेड: 14 जून 2022, 11:59 PM IST)
Indian Cricket Team vs South Africa. Photo: AP
भारतीय टीम. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more

रुतुराज गायकवाड़(57 रन) के शानदार प्रदर्शन के बाद हर्षल पटेल और युजवेन्द्र चहल की गेंदबाज़ी से भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे T20I में 48 रन्स से हरा दिया है. विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 179 रन बनाए. जिसके जवाब में सामने वाली टीम 131 रन से आगे नहीं जा सकी.

सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में जीत के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के कमाल के प्रदर्शन की तारीफ की. ऋषभ पंत ने कहा,

'मैंने रणनीति के अमल के बारे में बात की थी और आज हमारे बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों ने यही किया. हमने सोचा था कि हमने लगभग 15 रन कम बनाए हैं लेकिन गेंदबाज़ी के वक्त हम उसके बारे में ज़्यादा नहीं सोच रहे थे. आज हमारे गेंदबाज़ों ने शानदार काम किया. खासतौर पर भारत में स्पिनर्स, बल्लेबाज़ों को मिडल ओवर्स में रोकने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में उन पर प्रदर्शन करने का दबाव होता है.'

कप्तान पंत ने लगातार फेल हो रहे मिडल ऑर्डर पर भी बात की. उन्होंने कहा,

'मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छी बात है. लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद नए बल्लेबाज़ों के लिए सीधे प्रहार के लिए जाना भी मुश्किल होता है. हम अगले मैच में चीज़ों में और सुधार करने की कोशिश करेंगे.'

भारतीय टीम के लिए मैच में रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत की. दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. लेकिन उनके बाद मिडल ऑर्डर क्लिक नहीं कर पाया. हार्दिक पंड्या ने 31 रन ज़रूर बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज़ रन्स के लिए तरसते रहे.

हालांकि इस मुकाबले में हर्षल पटेल के चार विकेट, युजवेन्द्र चहल के तीन विकेट ने टीम की परेशानी को दूर किया है. इन दोनों गेंदबाज़ों के अलावा भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की और एक-एक विकेट निकाला. 

Advertisement

Advertisement

()