साल 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला साउथ अफ्रीका केखिलाफ जोहानिसबर्ग में खेलेगी. 3 जनवरी से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरामुकाबला शुरू होने जा रहा है. इससे पहले सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका (INDvs SA) के बीच पहला टेस्ट खेला गया था. जहां टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 113 रन सेमात दी. टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में पहलीबार टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस एक जीत की दरकार है. बता दें कि सेंचुरियन टेस्टमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. केएल राहुल के बल्ले से शतकदेखने को मिला. तो वहीं मोहम्मद शमी ने पहली पारी में फाइव विकेट हॉल लेने काकारनामा किया. तेज गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को दोनोंपारियों में 200 रन के भीतर ऑलआउट किया. हालांकि सेंचुरियन में भारत के सीनियरबल्लेबाजों ने जरूर निराश किया.Getting Test-match ready at The Wanderers 👌 👌#TeamIndia | #SAvINDpic.twitter.com/f3WTqSIIKX— BCCI (@BCCI) January 1, 2022 चेतेश्वर पुजारा, रहाणे और कोहली का बल्ला खामोशरहा. विकेटकीपर ऋषभ पंत भी बल्ले से फ्लॉप रहे. ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि क्याजोहानिसबर्ग टेस्ट में टीम मैनेजमेंट पुजारा और रहाणे को टीम से बाहर करेंगे? क्याबेंच पर बैठे श्रेयस अय्यर को मौका मिलेगा? तमाम सवाल है और हम आज आपको बताएंगे किन11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया को जोहानिसबर्ग टेस्ट में उतरना चाहिए. #Team IndiaBatting Order सबसे पहले बात करते हैं टॉप ऑर्डर की. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी मेंमयंक अग्रवाल को ओपनिंग करने का मौका मिला. और उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. मयंक नेकेएल राहुल के साथ पहले टेस्ट की पहली पारी में 117 रन की साझेदारी और भारत कोमजबूत शुरुआत दिलाई. केएल राहुल ने 123 रन की पारी खेली. वहीं मयंक अग्रवाल ने 60रन बनाए. दोनों ओपनर भारत के लिए पहले टेस्ट में टॉप स्कोरर भी रहे. इसके बाद कोईभी बल्लेबाज फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं कर सका. ऐसे में ओपनिंग में बदलाव की कोई जरूरतनहीं है. तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा निराश किया. पहली पारी मेंशून्य और दूसरी पारी में 16. हालांकि जोहानिसबर्ग में पुजारा के नाम एक शतक है. औरपिछले रिकॉर्ड की बदौलत वह खेल सकते हैं. मगर हालिया फॉर्म के अनुसार पुजारा की जगहटीम में नहीं बनती है. बेहतर होगा कि हनुमा विहारी को उनकी जगह उपरी ऑर्डर में मौकामिले. चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली तो खेलेंगे ही.We are here at The Wanderers to prepare for the 2nd Test 🏟️New Day 🌞 New Year 👌 New Start 😃 Same Focus 💪 Lets GO #TeamIndia | #SAvINDpic.twitter.com/S2vXnumhMD — BCCI (@BCCI) January 1, 2022 पांचवें नंबर परअजिंक्य रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जाना चाहिए. रहाणे ने सेंचुरियन कीपहली पारी में 48 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए थे. छठे नंबर पर ऋषभ पंत खेलेंगे.इसके बाद गेंदबाजी की बात करें तो बदलाव की कोई जरूरत नहीं है. स्पिनर के तौर पररविचंद्रन अश्विन सातवें नंबर पर खेलेंगे. इसके बाद शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी,जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज. #Johannesburg Records # जोहानिसबर्ग में ये भारतका छठा टेस्ट मैच होगा. 1992 के बाद भारत ने इस मैदान पर पांच टेस्ट मैच खेले हैं.दो में जीत मिली है. और तीन टेस्ट ड्रा रहे हैं. यानी जोहानिसबर्ग में भारत अजेयहै. # साउथ अफ्रीका में भारत ने मेजबान टीम के साथ 21 टेस्ट खेले हैं. सिर्फ चारमें जीत मिली है. दो जोहानिसबर्ग, एक डरबन और एक सेंचुरियन. 10 टेस्ट गंवाएं हैं.और सात मुकाबले ड्रा रहे हैं. # 1956 से लेकर अब तक जोहानिसबर्ग में 42 टेस्ट खेलेगए हैं. 18 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है. 13 मुकाबलों में हार. जबकि 11 मैचड्रा रहे हैं. # जोहानिसबर्ग में गेंदबाजों का बोलबाला रहा है. औसतन हर 29 रन केबाद यहां विकेट गिरते हैं. जबकि इकॉनमी रेट 3.06 का है. इसका मतलब ये भी है कि रनजल्दी से बनते हैं. और पासा पलटने में देरी नहीं लगती. पिछली बार जब भारत और साउथअफ्रीका इस मैदान पर भिड़े थे. तो भारत ने मेजबान टीम को 63 रन से हराया था. उम्मीदयही करते हैं कि टीम इंडिया कहानी दोहराए. और टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाकर इतिहासरचे.