भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है. तीनजनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले भारत तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 सेआगे है. इससे पहले सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेला गया था. जहां कोहली वाली टीमइंडिया ने डीन एल्गर एंड कंपनी को 113 रन से शिकस्त दी थी. अब जोहानिसबर्ग में भारतके पास टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. साथ ही कप्तान विराट कोहली के निशानेपर भी कई बड़े रिकॉर्ड है. #Virat Kohli Records बता दें कि द वांडरर्स के मैदान परसात रन बनाते ही कोहली (Virat Kohli) इतिहास रच देंगे. दरअसल, विजिटिंग बल्लेबाजोंमें इस मैदान पर जॉन रीड के नाम सबसे ज्यादा 316 रन दर्ज है. कोहली ने दो टेस्टखेलते हुए यहां 310 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. साल 2013में कोहली ने वांडरर्स में खेलते हुए पहली पारी में 119 रन बनाए थे. जबकि दूसरीपारी में 96 रन बनाए थे. ये मैच ड्रा हुआ था. इसके बाद साल 2018 में कोहली ने पहलीपारी में 54 रन और दूसरी पारी में 41 रन बनाए थे. ये मुकाबला भारत ने 63 रन से जीताथा. बतौर कप्तान कोहली की साउथ अफ्रीका में ये पहली जीत भी थी. वैसे इस लिस्ट मेंभारत के पूर्व बल्लेबाज और मौजूद हेड कोच राहुल द्रविड़ चौथे नंबर पर हैं. द्रविड़ नेजोहानिसबर्ग में दो टेस्ट खेलते हुए 262 रन बनाए थे. चार टेस्ट में 263 रन के साथरिकी पॉन्टिंग तीसरे नंबर पर हैं.Getting Test-match ready at The Wanderers 👌 👌#TeamIndia | #SAvINDpic.twitter.com/f3WTqSIIKX— BCCI (@BCCI) January 1, 2022 SA में सबसे ज़्यादा रन का RECORD साउथ अफ्रीका कीधरती पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर केनाम है. सचिन ने 15 टेस्ट मैचों में 1161 रन बनाए थे. जबकि राहुल द्रविड़ ने 11टेस्ट मैचों में 624 रन कूटे. तीसरे नंबर पर कोहली हैं, जिन्होंने छह टेस्ट मैचोंमें 611 रन बनाए हैं. 14 रन बनाते ही कोहली हेड कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे. औरवह सचिन के बाद साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजबन जाएंगे. #Captaincy record बताते चलें कि कप्तानी में भी विराट कोहली एक बड़ेरिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं. अगर जोहानिसबर्ग टेस्ट में जीत मिलती है तो टीमइंडिया साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत लेगी. साथ ही कोहली सबसे ज्यादाटेस्ट जीतने के मामले में स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे. कोहली ने 67 टेस्ट मेंकप्तानी करते हुए 40 में टीम को जीत दिलाई है. 16 में हार का सामना करना पड़ा है. और11 मुकाबले ड्रा रहे हैं. जबकि स्टीव वॉ ने 57 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 41में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी.