भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्टके पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडियाने 202 रन बनाए. मार्को येनसन (4 विकेट), डुएन ओलिवियर (3 विकेट) और कगीसो रबाडा (3विकेट) के आगे भारतीय बल्लेबाज़ी पूरा दिन भी नहीं खेल पाई. भारत के इस स्कोर केजवाब में साउथ अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 35 रन बना लिएहैं. विराट कोहली के बाहर होने के चलते टीम इंडिया केएल राहुल की कप्तानी में खेलनेउतरी थी. राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए आउट होने से पहले 50 रन बनाए. उनके अलावारविचन्द्रन अश्विन ने भी अहम 46 रनों का योगदान दिया. लेकिन इन दोनों के अलावा बाकीबल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सके. खासतौर पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बारफिर से फ्लॉप रहे. वांडरर्स के मैदान पर पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीकीटीम भारत के स्कोर से 167 रन पीछे है. पहले दिन का खेल देख इंडियन ट्विटर काफीएक्टिव रहा. चलिए बताते हैं कि टेस्ट के पहले दिन सोशल मीडिया पर फै़न्स ने किनखिलाड़ियों की सबसे ज़्यादा चर्चा की. # Rahane INDvsSA हैशटेग के बाद सोशल मीडियापर जिस शब्द को क्रिकेट फै़न्स ने सबसे ज़्यादा टाइप किया, वो अजिंक्य रहाणे का नामरहा. रहाणे ने पहले टेस्ट में अच्छी बल्लेबाज़ी की थी. लेकिन दूसरे टेस्ट की पहलीपारी में वो गोल्डन डक पर लौट गए. क्रिकेट की भाषा में गोल्डन डक का मतलब होता हैपहली गेंद पर ही आउट होकर लौट जाना. रहाणे आउट हुए तो सोशल मीडिया पर लोगों ने कहनाशुरू कर दिया कि अब टीम में रहाणे के विकल्प की ज़रूरत है.Thank You Ajinkya Rahane and Thank You Cheteshwar Pujara🙏🏻BFFs Should Retire Together 💆🏻♀️ pic.twitter.com/POmsOIKB7T — Dr Khushboo🇮🇳 (@khushbookadri) January 3, 2022 # Ashwin रविचन्द्रन अश्विन. अश्विन केरिकॉर्ड की बात करें तो वो टेस्ट क्रिकेट के मोस्ट वैल्यूएबल क्रिकेटर्स में से एकहैं. गेंदबाज़ी से नहीं तो बल्लेबाज़ी से ही सही, लेकिन टीम का काम कर ही जातेहैं. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जब बाकी बल्लेबाज़ एक के बाद एक विकेट गंवा रहेथे, अश्विन मैदान पर उतरे और बेजोड़ बैटिंग कर गए. राहुल को छोड़ टीम इंडिया केबाकी सभी बल्लेबाज़ जहां जूझ रहे थे, वहीं अश्विन ने आउट होने से पहले शानदार 46 रनबनाए..@ashwinravi99, when #TeamIndia need runs... pic.twitter.com/pS2nuWtn6i— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 3, 2022 # Elgar डीन एल्गर. पहलेदिन के खेल के बाद नाबाद 11 रन बनाकर लौटे. लेकिन दिन का खेल खत्म होने से पहलेपारी के 15वें ओवर में सिराज ने उनका टिकना मुश्किल कर दिया. इस ओवर में भारतीयपेसर मोहम्मद सिराज ने एक के बाद एक मुश्किल गेंदें फेंकी और डीन एल्गर अपना विकेटदेते-देते बचे. सिराज के इस ओवर के बाद फैंस ने एल्गर के बचने को लेकर भी ट्वीटकिए.Don’t know how Elgar survived that over. They’re all over him.— Ben (@LongyWTID) January 3, 2022 # Pant ऋषभ पंत के ट्विटर पर ट्रेंड होने के दोकारण रहे. बैटिंग में वो कुछ खास नहीं कर सके, सिर्फ 17 रन बनाकर लौटे. और फिरउन्होंने दिन का खेल खत्म होने से पहले एक कैच भी ड्रॉप कर दिया. जिसके बाद लोगोंने उनका खूब नाम लिया. पंत के लिए पहले दिन का खेल बहुत खास नहीं रहा.The problem with Pant batting at 6, is two fold, not only it leaves him battingwith the tail and extra risks, it also as a consequence ensures that his defence(or lack of it, as some would say), doesn't get tested enough for him to improveon it and get confident about it.— Gurkirat Singh Gill (@gurkiratsgill) January 3, 2022 इस तरह से पहले दिन के खेलके बाद ये वो ट्रेंड्स रहे. जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.