वांडरर्स क्रिकेट मैदान पर जो एक बल्लेबाज़ भारतीय टीम के लिए मैदान पर अड़ा हुआहै. उसका नाम है केएल राहुल. राहुल इस मैच में सिर्फ बल्लेबाज़ नहीं बल्कि कप्तानभी हैं. जोहानसबर्ग में खेले जा रहे सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम केहालात बहुत अच्छे नहीं हैं. पहले एक घंटे में कप्तान केएल राहुल ने जो काम किया.उसे अगले एक घंटे में मयंक, पुजारा और रहाणे ने खराब कर दिया.लंच से पहले के आखिरी अपडेट तक भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर महज़ 53 रन बनाए हैं.यानि साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरे टेस्ट की बेहतरीन शुरुआत कर ली है. खैर, अब भी टीमके पास मौका है कि वे वांडरर्स में एक अच्छी पार्टनरशिप कर मैच में वापसी करें.मैच में क्या होगा ये तो वक्त के साथ पता चलेगा. लेकिन मैच शुरू होते वक्त क्या हुआये आपको अभी बता देते हैं. जैसे ही केएल राहुल दूसरे टेस्ट में टीम के कप्तान बने.क्रिकेट स्टैट्स वाले जानकारों ने ढेर सारे स्टैट्स देने शुरू कर दिए. ऐसा ही एकस्टैट राहुल और धोनी से जुड़ा भी है. # Rahul x Dhoni केएल राहुल भारतीय टीम केकप्तान तो बन गए. लेकिन उन्हें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कप्तानी का बहुत ज़्यादाअनुभव नहीं है. उन्होंने जोहानसबर्ग टेस्ट से पहले सिर्फ एक फर्स्ट-क्लास मैच मेंकप्तानी की है. ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ भी था. धोनी को भीजब साल 2008 में कानपुर में पहले टेस्ट में कप्तानी मिली थी. उससे पहले उन्हें भीसिर्फ एक फर्स्ट-क्लास मैच की कप्तानी का अनुभव था.राहुल और धोनी में इतनी ही समानता नहीं है. दोनों ही खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका केखिलाफ ही अपना टेस्ट कप्तानी का डेब्यू किया है.विराट की कप्तानी में अजिंक्य रहाणे लंबे वक्त तक टीम इंडिया के उप-कप्तान भी रहेहैं. फोटो: APराहुल और धोनी के अलावा भारत के लिए ऐसे भी कप्तान हुए. जिन्होंने कभी भीफर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कप्तानी नहीं की और भारत की टेस्ट टीम के कप्तान बन गए.ऐसे ही कप्तान हैं, अजिंक्य रहाणे. रहाणे को जब साल 2017 में पहली बार भारतीय टेस्टटीम का कप्तान बनाया गया था. तब उनके पास फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में कप्तानी का कोईभी अनुभव नहीं था.वहीं बात भारतीय मौजूदा टेस्ट कप्तान विराट कोहली की करें, तो उन्होंने भी सिर्फतीन फर्स्ट-क्लास मैचों में कप्तानी करने के बाद ही भारतीय टेस्ट टीम कीज़िम्मेदारी उठा ली थी.