ऋषभ पंत की क्लास लगने वाली है. भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने जोहानसबर्गटेस्ट में मिली हार के बाद ये बात स्पष्ट कर दी है. मैच के बाद हुई प्रेसकॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने साफ कह दिया कि टीम मैनेजमेंट पंत से बातचीत करेगा.द्रविड़ का कहना है कि एक पॉजिटिव और आक्रामक मानसिकता से खेलने वाले खिलाड़ी को भीटीम और समय की मांग को समझना चाहिए. और उसी हिसाब से शॉट खेलने चाहिए. द्रविड़ काकहना है कि पंत के आक्रामक रवैये से उन्हें कोई ऐतराज़ नहीं है. लेकिन एक खिलाड़ी केतौर पर शॉट सेलेक्शन का महत्व समझना भी बेहद जरूरी है. पंत को समझना होगा कि कौन साशॉट कब खेलना है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टेस्ट के खत्म होने के बादहुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान द्रविड़ ने ये बात कही. उन्होंने कहा, 'हम सब जानतेहैं कि पंत पॉजिटिव तरीके से खेलते हैं. वे एक विशेष तरीके से खेलते हैं. जिसकेचलते उन्हें थोड़ी-बहुत कामयाबी भी मिली है. लेकिन अब वो समय आ गया है जब हम उनसे इसबारे में थोड़ी बातचीत करेंगे. बहुत ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ी सी ही. सिर्फ शॉट खेलनेके सही समय के चयन को लेकर.' इस बारे में आगे बात करते हुए द्रविड़ ने ये भी स्पष्टकिया कि पंत को उनका नेचुरल गेम बदलने के लिए बिल्कुल नहीं कहा जाएगा. लेकिन उन्हेंइतना जरूर समझाया जाएगा कि मैच में किस समय संभल कर खेलना है. और किस समय आक्रामकतादिखानी है. द्रविड़ का कहना है कि पंत जैसे खिलाड़ी की टीम को जरूरत है. इसलिए उन्हेंबिलकुल ही कुछ नया करने के लिए नहीं कहा जाएगा. द्रविड़ ने आगे कहा, 'कोई ऋषभ पंत सेये नहीं कहेगा कि तुम पॉजिटिव प्लेयर मत रहो. या एग्रेसिव मत खेलो. लेकिन कई बारबात सही समय चुनने की भी होती है. मुझे लगता है जब आप क्रीज़ पर नए-नए आते हो तोअपने आप को थोड़ा समय देना ही बुद्धिमानी का फैसला होता है. लेकिन देखिए, हमें ये भीपता है कि पंत टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. वे थोड़े ही समय में गेम को पलटसकते हैं इसलिए हम उन्हें पूरी तरह बदलने के लिए भी नहीं कहेंगे. बस बात ये है किआपको तय करना होता है कि कब अटैक करना है और कब मुश्किल समय को निकालना है.' बतातेचलें कि मैच की दूसरी पारी में पंत, कगीसो रबाडा की गेंद पर आगे बढ़ते हुए एक बड़ाशॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए थे. वह उनकी पारी की सिर्फ तीसरी ही गेंद थी औरउनका खाता भी तब तक नहीं खुला था. जिसके बाद कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय दिग्गजसुनील गावस्कर ने भी पंत के इस शॉट की काफी आलोचना की थी. मैच के बाद स्टारस्पोर्ट्स पर बात करते हुए गावस्कर ने ये तक कह दिया था कि हो सकता है द्रविड़ नेपंत पर लट्ठ भी बजाया हो.