साल 1987/88 में आखिरी बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ़ चौथी पारी में 240 से ऊपर कालक्ष्य हासिल किया था. और जिस तरह से साउथ अफ्रीकी टीम जोहानसबर्ग टेस्ट में खेलरही है, 34 साल बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह कारनामा दोहराता दिख रहा है.वांडरर्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे तीन मैच की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच केतीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है.भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में दिन काखेल खत्म होने तक मेज़बान टीम ने दो विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं. यानि उन्हेंजीतने के लिए महज़ 122 रन की ज़रूरत है. # मैच का हाल तीसरे दिन भारतीय टीम ने दोविकेट के नुकसान पर 85 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम इंडिया के पास दूसरे दिन 58रन की बढ़त थी. तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ. चेतेश्वर पुजारा और रहाणे ने शानदारबैटिंग करते हुए भारतीय टीम को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने तीसरे विकेट केलिए 111 रन की पार्टनरशिप की और टीम इंडिया को 100 रन से ऊपर की बढ़त दिला दी.लेकिन लंच से ठीक पहले रहाणे और पुजारा का आउट होना टीम इंडिया को भारी पड़ गया.उनके विकेट के ठीक बाद भारत ने दो विकेट और गंवाए और देखते ही देखते लंच तक भारत कास्कोर 188 रन पर छह विकेट हो गया.इसके बाद हनुमा विहारी ने अच्छी बल्लेबाज़ी की और भारत को 266 रन तक पहुंचाया. उनकेऔर शार्दुल के छोटे से कैमियो के दम पर भारत 239 रन की लीड लेने में कामयाब हुआ.लेकिन जो कमाल बल्लेबाज़ों ने किया. वो गेंदबाज़ नहीं कर सके. साउथ अफ्रीका केकप्तान डीन एल्गर ने मैदान पर ऐसा खूंटा गाड़ा है कि भारतीय टीम के हाथ से मैचफिसलता दिख रहा है.साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने पहले ऐडन मार्करम के साथ 47 रन जोड़े. फिर कीगनपीटरसन के साथ टीम के स्कोर को 93 रन तक लेकर गए और लगातार टीम इंडिया पर अटैककिया. भारत को शार्दुल और अश्विन ने एक-एक विकेट दिलाया. ये तो बात रही मैच की.लेकिन दिन के इस शानदार खेल में सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा किन खिलाड़ियों कीचर्चा हुई. इस पर नज़र दौड़ाते हैं. # Pujara जब कोई बल्लेबाज़ लगातार निशाने पर होऔर वो फिर एक काम बनाने वाली पारी खेल जाए, तो उसकी चर्चा तो होगी ही. पुजारा नेमैच के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी ही पारी खेली है. उन्होंने 86 गेंद में53 रन बनाए. जिसमें 10 चौके भी आए. पुजारा के इस बेहतरीन नॉक की वजह से भारतीय टीम200 से पार का स्कोर सेट कर पाई.Pujara and Rahane had their backs to the wall. But The Wall had their backs allalong. What a way to repay the faith. Vital partnership in the context of thegame. #SAvINDpic.twitter.com/Ukr1oj9YLH— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 5, 2022# Rahane जो पुजारा के लिए कहा, वही डिट्टो रहाणे के लिए समझ लीजिए. जी हां, रहाणेपर भी तलवार लटकी है. टीम से बाहर करवाने वाले उन्हें भी हर रोज़ बाहर करने कीबातें कर रहे हैं. लेकिन रहाणे ने वांडरर्स में एक अच्छी पारी खेल इन लोगों को चुपकरा दिया.उन्होंने तीसरे दिन सुबह के सबसे अहम सेशन में बल्लेबाज़ी की और 78 गेंद में 58 रनठोक दिए. उनकी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का भी आया. अब कम से कम अगले कुछ टेस्टमैच के लिए रहाणे की फॉर्म पर सवाल उठना बंद हो जाएंगे.Hope Rahane doesn't lose his batting focus, as now he might be thinking about agood Instagram caption for trolls.— Silly Point (@FarziCricketer) January 5, 2022# Pant तीन गेंद ज़ीरो रन. ऋषभ पंत की इस इनिंग के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पंतको निशाने पर ले लिया. लेकिन इसकी वजह सिर्फ शून्य पर आउट होना नहीं रही. दरअसल ऋषभपंत जिस तरह से आउट हुए उस पर ज्यादा बवाल हुआ. दूसरे दिन भारतीय टीम को पुजारा औररहाणे ने एक सॉलिड स्टार्ट दिया था.इसके बाद रबाडा ने इन दोनों को जल्दी-जल्दी आउट कर दिया. अब विहारी और पंत पर टीमको 200 रन के पार ले जाने, और एक बड़ा स्कोर देने का जिम्मा था. लेकिन पंत ने आतेही अटैक शुरू किया और रबाडा की बॉल पर आउट हो गए.Rishabh Pant, trying to hide behind the failures of Rahane and Pujara.#INDvsSApic.twitter.com/wF84E3sipv— Prashant (@prashant7692) January 5, 2022# Elgar तीन भारतीयों के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान को भी सोशल मीडिया पर खूब प्यारमिला. वजह है डीन एल्गर की जुझारू पारी. एल्गर ने शमी, बुमराह, शार्दुल की गेंदोंको शरीर पर खाया और एक छोर पर डटे रहे. एल्गर ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 121गेंदों का सामना किया और नॉट-आउट 46 रन बनाकर लौटे.I can’t tell whether Dean Elgar hates or loves batting. That guy needs therapyfor those masochism issues.#SAvIND🏏🇿🇦🇮🇳#WTC23— Nakul Pande (@NakulMPande) January 5, 2022इस तरह से दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ये वो ट्रेंड्स रहे. जो जमकर वायरल हुए.