वांडरर्स का क्रिकेट मैदान और शार्दुल ठाकुर का नाम. भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स को अबसाथ-साथ याद आएगा. वांडरर्स में चल रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शार्दुलठाकुर ने आग उगलती गेंदों के दम पर अपना नाम बना लिया. शार्दुल ने साउथ अफ्रीका केखिलाफ अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए 61 रन देकर सात विकेटचटकाए और मेज़बानों को 229 रन पर समेट दिया. मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतने 202 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए कप्तान केएल राहुल ने 50 और अश्विन ने 46 रनबनाए थे. और फिर दूसरे दिन खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत पर 27 रन की अहम बढ़तली. इसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ों ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाज़ी कर दिन का खेलखत्म होने तक दो विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं. अब भारत ने दूसरी पारी में कुल 58रन की लीड ले ली है. पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी सोशल मीडिया पर इस मैच से जुड़ीबातें ट्रेंड हुईं. आइये जानते हैं, ट्विटर पर भारत-साउथ अफ्रीका मैच से जुड़ेकौन-कौन से ट्रेंड्स वायरल हुए. # LordShardul जब कोई गेंदबाज़ ऐसी बेमिसालगेंदबाज़ी करेगा तो हर कोई उसकी चर्चा करेगा ही. ऐसी ही चर्चा हुई शार्दुल ठाकुरकी. ट्रेंड्स में शार्दुल ठाकुर टॉप पर बरकरार हैं. फै़न्स ने उनके विकेट टेकिंगस्पेल और सात विकेट्स की जमकर तारीफ की. शार्दुल ठाकुर ने पारी में सात विकेटलिए. यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ एक पारी में किसी भी भारतीय गेंदबाज़ का अब तक काबेस्ट प्रदर्शन है.We are Living in Lord Shardul Era#Lordshardul pic.twitter.com/GUIxZNyRK6— Aman Avenger (@Aman_Avenger_) December 28, 2021 # Pujara चेतेश्वर पुजारा. शायदये पुजारा की आखिरी टेस्ट पारी हो. ऐसा हम नहीं बहुत से क्रिकेट जानकार मानते हैं.क्योंकि लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे पुजारा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे.हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स की असमतल उछाल वाली पिच पर पुजारा ने दूसरेदिन रहाणे के साथ मिलकर 41 रन की अहम साझेदारी की. इस पार्टनरशिप की मदद से ही भारतने दूसरे दिन के खेल का अंत सिर्फ दो विकेट खोकर किया.Don't be like the pipeman below. Yes the rope is getting smaller but thispartnership is crucial. Let's back them to come through. We've history to writehere. #SAvInd #Rahane #Pujara pic.twitter.com/KnhZeY7AE0— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 4, 2022 # Jansen दूसरे दिन के खेल मेंमार्को येनसन की गेंदबाज़ी के आगे एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज़ फंसे हुए दिखे. इसगेंदबाज़ ने कप्तान केएल राहुल को सस्ते में चलता करने के अलावा बाकी बल्लेबाज़ोंको खूब परेशान भी किया. ऐसे में क्रिकेट फै़न्स ने इस गेंदबाज़ का नाम ट्विटर परखूब लिया. साथ ही साथ भारतीय क्रिकेट टीम के बाकी बल्लेबाज़ों को इस तेज़ गेंदबाज़से बचने की सलाह भी दी.Ngidi and Jansen are going to be the hard bowlers here to face imo.— Srinivas R (@srini_r_twit) January 4, 2022 # Bavuma तेम्बा बवुमा का नाम भीदूसरे दिन के खेल में खूब लिया गया. बवुमा ही वो बल्लेबाज़ रहे. जिनकी पारी की मददसे साउथ अफ्रीका की टीम भारत पर बढ़त लेने में कामयाब रही. उन्होंने मुश्किल वक्तमें महज़ 60 गेंद में 85 के तेज़ स्ट्राइक रेट से 51 रन ठोक दिए. जिसमें छह चौके औरएक छक्का शामिल रहे. बवुमा के इस स्टाइलिश नॉक के बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम छागया.Three boundaries off five balls, and Temba Bavuma brings up his Testfifty!#SAvIND— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 4, 2022 दूसरे दिन के खेल के बाद ये सभीसोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग स्टार्स रहे. अब हम उम्मीद करेंगे कि टेस्टमैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज़ ऐसा खेल दिखाएं कि ट्विटर पर सबसे ज़्यादा चर्चाउन्हीं की हो.