साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम कोकरारी शिकस्त मिली है. अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से मात दे दी है. इस जीत केसाथ ही अफ्रीका ने तगड़ा कमबैक करते हुए सीरीज भी 1-1 से बराबर कर ली है. मेज़बान टीमके कप्तान डीन एल्गर ने चौथी पारी में बेहद शानदार मैच जिताऊ पारी खेली जिसके लिएउन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. एल्गर ने नाबाद 96 रन बनाए और अपने टेस्ट करियरके 14वें शतक से महज़ चार रन पीछे रह गए. इसके अलावा अफ़्रीकी टीम के सभी टॉप ऑर्डरबल्लेबाज़ों ने भी उनका बखूबी साथ निभाया. सलामी बल्लेबाज़ एडन मार्करम ने 31 रनबनाए. जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए कीगन पीटरसन और रसी वान डरदुसें ने 28 और 40 रन की पारियां खेलीं. इसके बाद पांचवें नंबर पर आए तेम्बा बवुमाने कप्तान का अच्छा साथ निभाया. बवुमा ने 23 रन की नाबाद पारी खेली और अफ्रीका कीजीत सुनिश्चित कर दी. भारतीय गेंदबाज़ों की बात करें तो मैच के चौथे दिन उनकाप्रदर्शन साधारण रहा. मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन दूसरी पारीमें एक-एक विकेट ही ले पाए. जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को तो विकेट हीनहीं मिले. चौथे दिन के खेल की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम को 118 रन से आगेखेलना शुरू करना था और हाथ में आठ विकेट बचे हुए थे. दिन का पहला सेशन बारिश केचलते रद्द हो गया. काफी देर बाद बारिश रुकी और अफ्रीकी टीम बचे हुए 122 रन को हासिलकरने के लिए मैदान पर उतरी. उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज़ मेज़बानों को ये रन इतनीआसानी से बनाने नहीं देंगे. लेकिन भारतीय गेंदबाज़ी में वो धार नज़र नहीं आई. अफ्रीकीटीम ने पूरे दिन के खेल में महज़ एक विकेट गंवाया और मैच अपने नाम कर लिया. इस जीतके साथ ही अफ्रीकी टीम ने भारत का 34 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. साल 1987/88में आखिरी बार किसी टीम ने भारत के खिलाफ़ चौथी पारी में 240 से ऊपर का लक्ष्यहासिल किया था. इसके साथ ही यह वांडरर्स के मैदान पर भारत की पहली टेस्ट हार भी है.इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा हुई. चलिए देखते हैं ऐसेही कुछ ट्रेंड्स # Dean Elgar जोहानसबर्ग टेस्ट के बाद सोशल मीडिया को देख कर ऐसालग रहा है मानो साउथ अफ्रीका को उनका नया हीरो मिल गया हो. क्रिकेट के एक्सपर्ट्ससे लेकर फै़न्स तक, सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं. साउथ अफ्रीकन राइटर फिरदौस मूंडा नेतो यहां तक कह डाला कि पिछले तीन सालों में ये साउथ अफ्रीका क्रिकेट का बेस्ट दिनहै. उन्होंने लिखा, 'पिछले तीन सालों में साउथ अफ्रीका क्रिकेट का बेस्ट दिन. इसदेश में भारत के किले को तोड़ा गया है. डीन एल्गर ने असाधारण तरीके से टीम कानेतृत्व किया. और एक अनापेक्षित संन्यास के बावजूद हम केप टाउन एक-एक की बराबरी केसाथ जाएंगे.' The best day in South African cricket for the last three years.India's fortress in this country has been breached. Dean Elgar has ledexceptionally, with bat and in the aftermath of an unexpected retirement. We goto Cape Town 1-all! #SAvIND — Firdose Moonda (@FirdoseM) January 6, 2022# Captaincy भारतीय टीम का कोई मैच हो और किंग कोहली का जिक्र ना हो, ऐसा कैसे होसकता है. फिर चाहे विराट कोहली मैच में खेलें या ना खेलें. जोहानसबर्ग टेस्ट के बादभी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. लोगों ने पिछले सारे स्टैट्स खोद डाले और बताने लगेकि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम कभी भी 150 से ऊपर का टारगेट डिफेंड करतेहुए नहीं हारी. एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया, 'विराट को नापसंद करने वाले उन्हेंकप्तानी से हटाना चाहते हैं मगर हम सब ये जानते हैं कि कोहली ने हमे विदेश में जाकरटेस्ट मैच जीतना सिखाया है. लव यू किंग.'Kanpur test - Virat Rested Result - Draw Johannesburg Test - Virat injuredResult - Will Loss... Haters want him to be removed from captaincy. But we allknow it's because of him we tasted overseas test wins . Love you king @imVkohli❤ pic.twitter.com/UlwcqUaqjx— Mandeep 18 (@VK__Goat18_) January 6, 2022 # Jasprit Bumrah साउथ अफ्रीका जैसीप्लेइंग कंडीशंस हों और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज़ को पारी में एक भी विकेट नामिले, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. और जब ऐसा होता है, तो बुमराह को फै़न्स कागुस्सा भी झेलना पड़ता है. बुमराह ने दूसरी पारी में 4 से भी ज्यादा की इकॉनमी से रनलुटाए जिससे फ़ैन्स काफी नाखुश हुए. एक फैन ने तो गुस्से में लिख डाला, 'बुमराह एकहाइली ओवररेटेड खिलाड़ी हैं. न्यूज़ीलैंड में निराश किया, साउथ अफ्रीका में निराशकिया. ऐसे हालातों में जहां गेंदबाज़ों को मदद मिलती है. वो गेंदबाज़ी नहीं करतेबल्कि थ्रो फेंकते हैं.'Jasprit Bumrah is massively overrated.Failure in New Zealand. Failure in South Africa. In conditions suitable for fastbowling. But then, he is a thrower. #SAvsIND — (@CricSpartan007) January 6, 2022# Johannesburg सोशल मीडिया पर जोहानसबर्ग को लेकर भी काफी चर्चा हुई क्योंकिभारतीय टीम का इतिहास इस मैदान पर बेहद लाजवाब है. भारत ने अब तक इस मैदान पर छहटेस्ट खेले थे और उन्हें किसी में भी हार का सामना करना नहीं पड़ा था. राहुल द्रविड़और विराट की कप्तानी में भारत ने यहां टेस्ट मैच जीते भी हैं. लेकिन इस हार के बादफ़ैन्स ने सारे स्टैट्स निकाल डाले और बेचारे केएल राहुल इसका शिकार हो गए. एक फैनने हार का सारा ठीकरा केएल राहुल के मत्थे मढ़ते हुए लिखा, 'जोहानसबर्ग में टेस्टहारने वाले केएल राहुल पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.'KL Rahul becomes the first Indian captain to lose a test match at Johannesburg.#INDvSA— India Fantasy (@india_fantasy) January 6, 2022 # Siraj मोहम्मद सिराज के लिए यहटेस्ट भूलने लायक रहा. वे इस पूरे मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए. पहली पारी मेंअपना दसवां ओवर करते समय उन्हें क्रैम्प आया और वे बाहर चले गए. दूसरी पारी में भीउन्होंने सिर्फ छह ओवर ही फेंके. एक फैन ने सिराज के इस साधारण प्रदर्शन को विराटकोहली की गैरमौजूदगी से जोड़ दिया. उन्होंने लिखा, 'सिराज, एल्गर से कह रहे होंगे किउन्हें मालूम है ना कि अगले मैच में विराट वापिस आ रहे हैं.'You know kohli is coming next match - Siraj To Elgar pic.twitter.com/49MTekRZXZ— VIRATian™ (@WhiteDevil18_) January 6, 2022 ये कुछ ऐसा ही तंज था मानो सिराजसिर्फ विराट के टीम में होने पर ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं. बता दें कि IPL में भीसिराज, कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए ही खेलतेहैं. और उन्होंने अपना अधिकांश इंटरनेशनल क्रिकेट भी उन्हीं के अंडर खेला है.