चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को लेकर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ीभविष्यवाणी कर दी है. गावस्कर ने कहा है कि रहाणे और पुजारा के पास अपने टेस्टकरियर को बचाने के लिए सिर्फ एक पारी बची है. दरअसल, जोहानसबर्ग में भारत और साउथअफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान केएल राहुल नेटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मयंक के आउट होने के बाद चेतेश्वरपुजारा क्रीज पर आए. और 33 गेंदों में तीन रन बनाकर डुएन ओलिवियर का शिकारबने. भारत की पारी के 24वें ओवर की तीसरी गेंद ओलिवियर ने फेंकी. यह एक उछालभरीगेंद थी, चेतेश्वर पुजारा इसे डिफेंड करना चाहते थे.STUMPS on Day 1 of the 2nd Test.South Africa 35/1, trail #TeamIndia 202 by 167 runs. Scorecard -https://t.co/qcQcovZ41s #SAvIND pic.twitter.com/FAaPxWSwgZ — BCCI (@BCCI)January 3, 2022 लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और तेम्बा बवुमा ने एकआसान कैच लपक पुजारा को पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया. पुजारा के बाद रहाणेबल्लेबाजी के लिए आए. और पहली गेंद पर ही चलते बने. ओलिवियर की बैक ऑफ लेंथ गेंद,बाहर की तरफ जा रही थी. रहाणे चाहते थे तो इसे छोड़ सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसानहीं किया और गेंद बल्ले के मोटे हिस्से को छूती हुई थर्ड स्लिप में चली गई. जहांकीगन पीटरसन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं. ये ओलिवियर के टेस्ट करियर का 50वांविकेट था. साथ ही अपने टेस्ट करियर में रहाणे पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए.पुजारा और रहाणे के आउट होने पर कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा, 'दोनोंविकेट देखने के बाद कोई भी कह सकता है कि पुजारा और रहाणे के पास टेस्ट करियर बचानेके लिए बस एक पारी बची है. दोनों खिलाड़ियों की टीम में जगह पर लगातार सवाल खड़े होरहे हैं. और अब आउट होने पर दोनों के पास सिर्फ एक पारी है. जिस तरह भारत खेल रहाहै. देखकर यही लग रहा है कि पुजारा और रहाणे को दूसरी पारी में रन बनाने का अवसरमिलेगा. और शायद टीम में जगह बनाए रखने के लिए भी.' बताते चलें कि टीम इंडिया कीपहली पारी 202 रन पर सिमट गई. केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. मयंक अग्रवालने 26 रन. निचले ऑर्डर में रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन की पारी खेली. जिसमें छह चौकेभी शामिल थे. साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को येनसन ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए.जबकि कगीसो रबाडा और ओलिवियर ने तीन-तीन विकेट हासिल किये. पहले दिन का खेल खत्महोने तक मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं. कप्तान डीन एल्गर 11 रनबनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ कीगन पीटरसन 14 रन बनाकर टिके हुए हैं. मोहम्मद शमी नेमार्करम के रूप में इकलौता विकेट लिया.