The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SA 1st T20I: Team India register Lowest Powerplay total in T20I against South Africa

इंडियन फैन्स ने पिछले 6 साल में इतनी खराब बैटिंग नहीं देखी!

मैच जीता लेकिन पावरप्ले में ऐसा खेले.

Advertisement
Virat Kohli. Photo: AP
विराट कोहली. फोटो: AP
pic
विपिन
28 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 28 सितंबर 2022, 11:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की खतरनाक गेंदबाज़ी से भारत ने पहले T20I में साउथ अफ्रीका को हरा दिया है. तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज़ के पहले T20I में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी. जिसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों नें मेहमान टीम को 106 रन पर रोक दिया.

107 रन के लक्ष्य को भारत ने दो विकेट खोकर 16.4 ओवर में चेज़ कर लिया. 107 रन के आसान से दिख रहे लक्ष्य को हासिल करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. टीम इंडिया की शुरुआत इतनी खराब रही कि एक रिकॉर्ड भी बन गया.

T20I इतिहास का सबसे छोटा स्कोर: 

भारतीय बल्लेबाज़ों को साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों के खिलाफ़ रन बनाना इतना मुश्किल हो रहा था कि उन्होंने पावरप्ले का सबसे खराब स्कोर बना दिया. भारत ने पहले छह ओवर में महज़ 17 रन बनाए. जो कि T20I क्रिकेट के इतिहास में भारत का सबसे खराब स्कोर है.

पावरप्ले के दौरान भारत ने इतने कम रन पिछले छह सालों में कभी नहीं बनाए. T20I में भारत का सबसे कम स्कोर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ़ ढाका के मैदान पर आया था. जब भारत ने तीन विकेट गंवाकर पावरप्ले में 21 रन बनाए थे. पिछले साल अहमदाबाद में भी भारतीय बल्लेबाज़ पावरप्ले में फंसे थे. जब उन्होंने पावरप्ले में महज़ 22 रन बनाए थे. लेकिन इतना खराब प्रदर्शन तो तब भी नहीं दिखा था.

दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ मुकाबले में पावरप्ले का पहला ओवर ही राहुल ने मेडन खेला. इसके बाद दूसरे ओवर से नौ रन आए. लेकिन चार डॉट गेंद भी आईं. भारत ने तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया. रबाडा की गेंद पर रोहित खाता खोले बिना ही डी कॉक को कैच देकर लौट गए. इस ओवर में महज़ दो रन आए. इसके बाद चौथे ओवर में महज़ एक रन, पांचवें ओवर में चार रन और छठे ओवर से फिर सिर्फ एक रन आया.

पावरप्ले की इस शुरुआती गेंदबाज़ी में भारतीय बल्लेबाज़ बुरी तरह से फंसे हुए नज़र आए. पहले छह ओवर में 26 गेंदों में राहुल ने महज़ 11 रन बनाए. वहीं विराट ने आठ गेंदों में तीन रन बनाए.

मैच की बात करें तो इंडिया ने टॉस जीता और रोहित शर्मा ने बॉलिंग करने का फैसला लिया. इंडियन टीम में वापसी कर रहे अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर ने अपने कैप्टन के फैसले को सही साबित किया. पहले ओवर की आखिरी बॉल पर चाहर ने टेम्बा बवुमा को पविलियन भेज दिया. इसके बाद विकेट्स की झड़ी लग गई. एशिया कप के बाद टीम में आए अर्शदीप ने क्विंटन डी कॉक, राइली रूसो और डेविड मिलर को चलता किया.

चाहर भी अच्छी लय में दिखे. चाहर ने बवुमा के बाद ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया. तीसरे पेसर हर्षल पटेल के खाते में एडन मार्करम और केशव महाराज के विकेट्स गए. साउथ अफ्रीका की पारी कभी शुरू ही नही हो पाई. वेन पार्नेल ने 24 और महाराज ने 41 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को 100 के पार पहुंचाया. इंडिया के सामने 107 रन का टार्गेट था.

इंडिया की शुरुआत साउथ अफ्रीका जितनी ही खराब थी. कैप्टन रोहित शर्मा डक और विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने एक लंबी पार्टनरशिप बनाई और इंडिया आठ विकेट से मैच जिताया. इंडिया ने इस सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है. इंडिया साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा.

IND vs PAK बाइलेट्रल सीरीज़ का इंतज़ार खत्म होने वाले है

Advertisement

Advertisement

()