भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ खेली जा रही है. टीम इंडिया को पहले मैचमें साउथ अफ्रीका के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम के लिएइस मैच में बल्लेबाज़ों ने खासा निराश किया. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तानविराट कोहली और स्टार शिखर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की. धवन ने महज़ 84 गेंद में79 रनों की लाजवाब पारी खेली. जिस वक्त तक विराट के साथ धवन क्रीज़ पर मौजूद थे. तोभारत मैच में जीतता हुआ दिख रहा था. लेकिन इन दोनों के विकेट के बाद ही टीम इंडियाने मैच गंवा दिया. इस लाजवाब पारी के बाद शिखर धवन ने खुलकर बात की है. उन्होंने उनसवालों के जवाब भी दिए हैं. जिनमें उनसे पूछा गया कि वो बाहर की खबरों औरनेगेटिविटी से कैसे निपटते हैं. हाल में शिखर धवन की फॉर्म को लेकर ढेर सारे सवालउठाए जा रहे थे. लेकिन टीम इंडिया के इस 36 साल के बल्लेबाज़ ने एक बेहतरीन पारीखेल. उन सभी को करारा जवाब दिया है. # अपने प्रदर्शन पर धवन: शिखर धवन ने मैच केबाद कहा, ''मैं मीडिया की नहीं सुनता, ना अखबार पढ़ता हूं और ना ही खबरे देखता हूं.ये ही तरीका है जिससे मैं इस तरह की सूचनाओं से दूर रहता हूं. मेरा खुद में और मेरेखेल में पूरा विश्वास है. और मैं शांत रहकर अपना काम करना चाहता हूं. ये सब ज़िंदगीका हिस्सा है, हर किसी की ज़िंदगी ऊपर-नीचे होती रहती है. इसलिए ये मेरे लिए नयानहीं है जो मेरे साथ मेरे करियर में या लाइफ में पहली बार हो रहा है. इसलिए कोईनहीं ये सब मुझे और भी मज़बूत बनाता है.'' हालिया विजय हज़ारे ट्रॉफी की बात करेंगेतो धवन का बल्ला वहां बुरी तरह से रूठा हुआ था. वो डॉमेस्टिक ट्रॉफी में पांच मैचमें महज़ 46 रन ही बना सका. उन्होंने 0,12,14,18,12 रन की पारियां खेलीं थीं. धवनने इस बातचीत में आगे कहा, ''ऐसी बातें हमेशा से होती रही हैं और मैं इनका आदी होचुका हूं. मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मुझे अपना बेस्ट प्रदर्शन करना है और ये तयकरना है कि मेरी तैयारियां और प्रक्रिया अच्छी रही है. इसके बाद मैं सबकुछ भगवान परछोड़ देता हूं.'' # कैसे हारी टीम इंडिया? अपने प्रदर्शन के बाद धवन ने टीम की हारपर जवाब दिया है. धवन ने कहा, ''हमें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन मुझे लगता है किमिडिल ओवरों में विकेट काफी स्लो हो गया. पिच से गेंद टर्न होकर भी आ रही थी. ऐसेमें जब आप 300 के आसपास का स्कोर चेज़ कर रहे होते हैं और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ीकर रहा हो तो रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता. हमारे विकेट एकसाथ गिरे जिसकाअसर हमारी बल्लेबाज़ी पर पड़ा.'' # अय्यर ने क्यों नहीं की गेंदबाज़ी? केएल राहुलने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वेंकटेश अय्यर टीम के छठे गेंदबाज़की भूमिका निभाएंगे. लेकिन मैच में उनका बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया गया. शिखरधवन ने इस चीज़ का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, ''हमें उनकी जरूरत नहीं पड़ी,क्योंकि स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें विकेट से मदद मिल रही थी. आखिरमें ज्यादातर तेज़ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जाता है. बीच के ओवरों में जब विकेटनहीं गिर रहे थे तो हमारी सोच साफतौर पर मुख्य गेंदबाजों को वापस लाने की थी, लेकिनहम ऐसा नहीं कर सके. फिर आखिर में भी हमारे स्पिनरों की तरह हमारे मुख्य गेंदबाजोंको लाना जरूरी था.'' भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ का दूसरामैच भी पार्ल के मैदान पर खेला जाएगा. पहला वनडे हारने के बाद टीम पर सीरीज़ हार काखतरा भी मंडराने लगा है. अगर भारत सीरीज़ जीतता है तो साउथ अफ्रीका में भारत की येसिर्फ दूसरी वनडे सीरीज़ जीत होगी.