महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 में टीम इंडिया ने जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदारआगाज किया है. टीम इंडिया ने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 107 रन के बड़ेअंतर से मात दी. भारत की जीत में पूजा वस्त्राकर का बड़ा योगदान रहा. पूजा ने 67 रनकी पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. मुकाबले के बाद भारतकी कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा की जमकर तारीफकी. साथ ही टीम इंडिया की गलतियों पर भी बात की.A very well deserved Player of the Match award for @Vastrakarp25 for herbrilliant knock of 67 off 59 deliveries.#TeamIndia #CWC22 #INDvPAKpic.twitter.com/vL0snwIjAu— BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2022 मिताली ने कहा, 'खुश हूं कि हमने पहलामुकाबला जीता. लेकिन कई चीजें हैं, जिसपर काम करने की जरूरत है. जब आप मिडल ऑर्डरमें इस तरह विकेट गंवाते हैं. तो टीम पर दबाव बढ़ता है. इस बड़े टूर्नामेंट में टॉपऑर्डर को इसी तरह रन बनाना होगा. पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा की साझेदारी ने हमेंमैच में वापसी कराई. जब आपके पास स्नेह राणा, दीप्ति और पूजा वस्त्राकर जैसीऑलराउंडर हों. तो टीम दोनों डिपार्टमेंट में मजबूत हो जाती है. अगले मुकाबले सेपहले हमारे पास कुछ दिन है. उम्मीद है कि पूजा पूरी तरह से फिट हो जाएंगी और अगलेमैच में खेलेंगी.' बता दें कि न्यूज़ीलैंड में महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 खेला जारहा है. पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर कप्तान मिताली ने बल्लेबाजी चुनी. ओपनरशेफाली वर्मा खाता भी नहीं खोल सकी. शुरुआती झटके के बाद स्मृति मांधना और दीप्तिशर्मा ने पारी को संभाला. मांधना ने 75 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का की मदद से52 रन की पारी खेली. वहीं दीप्ति ने 40 रन का योगदान दिया. मिडल ऑर्डर के फ्लॉपहोने के बाद स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट सेउबारा. स्नेह राणा ने नाबाद 48 गेंदों में 53 रन की पारी खेली. जबकि पूजा ने आठचौकों की मदद से 67 रन बनाए. भारत ने निर्धारित 50 ओवर्स में सात विकेट खोकर 244 रनबनाए.That's that from #INDvPAK game at #CWC22.Pakistan are bowled out for 137 in 43 overs.#TeamIndia WIN by 107 runs.Scorecard - https://t.co/ilSub2ptIC #INDvPAK #CWC22 pic.twitter.com/jmP7xCPowi —BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2022 लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 137रन पर ही सिमट गई. टीम की तरफ से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. निचले क्रममें डायना बेग ने 24 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से गेंदबाजी में राजेश्वरीगायकवाड़ ने 31 रन देकर चार विकेट झटके. झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने दो-दो विकेटचटकाए. अब टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में 10 मार्च को मेजबान न्यूज़ीलैंड सेभिड़ेगी. ये मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा.