सूर्या ने अभिषेक, तारिक पर की बात, हैंडशेक के सवाल पर ले गए मजे!
IndvsPak मैच को लेकर कप्तान Salman Ali Agha के बाद कप्तान Suryakumar Yadav भी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. इस दौरान सूर्या ने Abhishek Sharma और Usman Tariq पर बात की.
.webp?width=210)
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. इस दौरान सूर्या ने न सिर्फ सलमान अली आगा की बातों पर जवाब दिया, बल्कि हैंडशेक वाले सवाल पर हंसी ठिठोली भी कर दी. साथ ही टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर भी उन्होंने बड़ा अपडेट दे दिया है.
मैच को लेकर सूर्या ने कहा?सूर्या ने बताया कि टीम इंडिया पहले से ही हर परिस्थिति के लिए तैयार थी. उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर ही था. मैच को लेकर सूर्या ने कहा कि टीम शेड्यूल के अनुसार ही तैयारी कर रही थी. उन्होंने कहा,
सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान के एडवांटेज वाली बात पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा,
दरअसल, पाकिस्तान की टीम करीब एक हफ्ते से श्रीलंका में है. इसलिए सवाल उठ रहे थे कि पाकिस्तान के पास तैयारियों के लिए ज्यादा मौका है.
ये भी पढ़ें : सलमान आगा को सूर्या से हैंडशेक करना है! तारिक को खास बोलने पर भड़के
अभिषेक को लेकर क्या बताया?पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक शर्मा को खिलाने जाने की इच्छा जताई थी. इस पर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा,
सूर्या से भी आगा की तरह हैंडशेक पर सवाल पूछा गया. इस पर सूर्या ने मुस्कुराते हुए कहा,
सूर्या ने प्लेइंग XI में टीम संयोजन की चुनौती पर भी बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि अतिरिक्त स्पिनर या पेसर खिलाने का चुनाव करना आसान नहीं है. उन्होंने कहा,
तारिक के सवाल पर क्या बोले सूर्या?साथ ही सूर्या ने उस्मान तारिक का सामना करने के सवाल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारी टीम किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
इससे पहले, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भी तैयारियों को लेकर आश्वासन जताया था. हालांकि, उन्होंने ये स्वीकार किया था कि भारत के खिलाफ उनका इतिहास अच्छा नहीं रहा है. लेकिन, वो सिर्फ इस मुकाबले पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई है. दोनों ही टीम मुकाबले को किसी भी हाल में जीतने की मंशा से उतरेगी. साथ ही ये मैच ग्रुप के टॉपर का भी फैसला करेगा. ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन और प्लानिंग दोनों ही अहम होंगे. रिकॉर्ड देखें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी है.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर क्यों बताया?

.webp?width=60)

