The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs pak salman ali agha waiting for new tournament t20 world cup 2026

सलमान आगा के लिए शुरू होगा नया टूर्नामेंट! भारत से हार के बाद क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान?

पाकिस्तानी टीम ने कोलंबो में पहले तो मैच हार का अपना मजाक बनवाया और फिर बची हुई कसर उनके कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने पूरी कर दी. भारत के खिलाफ 61 रन की हार के बाद सलमान को नए टूर्नामेंट की जरूरत है जहां उनकी टीम प्रदर्शन करेगी. यह बयान सलमान ने पोस्ट मैच में दिया. उन्होंने अपनी टीम की गलतियां मानी लेकिन अब भी उन्हें अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 07:55 AM IST)
Salman ali agha, cricket news, ind vs pak
पाकिस्तानी कप्तान ने हार के बाद दिया गजब बहाना. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तानी टीम ने कोलंबो में पहले तो मैच हार का अपना मजाक बनवाया और फिर बची हुई कसर उनके कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने पूरी कर दी. भारत के खिलाफ 61 रन की हार के बाद सलमान नए टूर्नामेंट की बातें करने लगे. यह बयान सलमान ने पोस्ट मैच में दिया. उन्होंने अपनी टीम की गलतियां मानींं, लेकिन अब भी उन्हें अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं.

सलमान ने किया टीम का बचाव

इस मैच से पहले स्पिनर्स को पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा था, लेकिन वह प्रभावी नहीं रहे. सलमान ने उनका बचाव करते हुए कहा,

हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था, लेकिन आज उनका दिन अच्छा नहीं रहा. खेल के कुछ हिस्सों में हमारी गेंदबाजी में कमी दिखी. जाहिर है, हमें हमेशा अपने स्पिनर्स पर भरोसा रहेगा, क्योंकि उन्होंने पिछले छह महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी की बात करें तो मुझे लगता है कि हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही और टी20 मैचों में अगर पावरप्ले में 3 या 4 विकेट गिर जाते हैं, तो हम हमेशा लक्ष्य से पीछे रह जाते हैं.

आगा नए टूर्नामेंट की कर गए बात

सलमान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी को न्योता दिया था और 175 रन लुटा दिए. जब सलमान ने उनके पहले फील्डिंग के फैसले पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा,

सच कहूं तो, पहली पारी में पिच थोड़ी टैकी थी. गेंद भी अच्छी तरह से फिसल रही थी. इसलिए, गेंदबाजी में हमारी पकड़ थोड़ी कमजोर रही, लेकिन मुझे लगता है कि दूसरी पारी में पिच पहली पारी से बेहतर थी. लेकिन हमारे गेंदबाजों ने स्थिति के अनुसार गेंदबाजी नहीं की. और बल्लेबाजी में भी हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिससे हमें मैच में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला.

इसके बाद तो सलमान ने गजब ही बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि सुपर 8 में पहुंचने के बाद टूर्नामेंट नया हो जाएगा. वह बड़ी पिक्चर देख रहे हैं. टूर्नामेंट में आगे के सफर पर ध्यान देने को लेकर उन्होंने कहा,

हां, जाहिर है, आपको बड़ी पिक्चर देखनी होगी. दो दिन बाद हमारा एक मैच है. हमें वह मैच जीतना होगा और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना होगा, उसके बाद टूर्नामेंट की नई शुरुआत होगी.

यह भी पढ़ें- ‘बाबर-शाहीन को बाहर करो..’, पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर ने नई टीम बनाने की बात कही 

वहीं सूर्यकुमार यादव ने यह जीत भारत को डेडिकेट की. उन्होंने कहा, 

मुझे लगता है कि यह जीत भारत के लिए है. हमने वही क्रिकेट खेला जो हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर ऑप्शन था. ईशान ने कुछ हटकर सोचा. 0/1 के बाद किसी को तो जिम्मेदारी लेनी ही थी और जिस तरह से उसने जिम्मेदारी निभाई वह कमाल थी.

पाकिस्तान का अगला मैच नामीबिया से होगा.  पाकिस्तान को अगर सुपर 8 में जगह बनानी है तो उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना होगा. 

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()