The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs pak match asia cup 2025 Mohsin Naqvi reply to PM Modi tweet opreation sindoor

'खेल में युद्ध को घसीटना आपकी मायूसी दिखाता है... ', मोहसिन नकवी का PM मोदी के ट्वीट पर जवाब

Ind vs Pak Match: टीम इंडिया की जीत के बाद PM Modi ने भारत-पाकिस्तान फाइनल की तुलना 'Opreation Sindoor' से की थी. अब इस पर PCB और ACC के अध्यक्ष Mohsin Naqvi की प्रतिक्रिया आई है.

Advertisement
ind vs pak match asia cup 2025 Mohsin Naqvi reply to PM Modi tweet opreation sindoor
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने PM मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
29 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एश‍िया कप (Asia Cup 2025) के फाइनल मुकाबले में पा‍किस्तान को हराकर भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की. टीम इंडिया की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान फाइनल की तुलना 'ऑपरेशन सिंदूर' (Opreation Sindoor) से की और कहा कि 'नतीजा वही रहा, भारत जीता'. अब उनके इस बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की प्रतिक्रिया आई है.

क्या कहा उन्होंने?

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 'X' पर लिखा,

Embed

आगे उन्होंने कहा, 

Embed

इससे पहले, PM मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए 'X' पर लिखा था,

Embed
Embed

बताते चलें कि भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया था.

ये भी पढ़ें: पा‍किस्तान को हार के बाद असली तरह से ट्रोल तो पीएम मोदी ने ही किया!

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो, पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए फाइनल में 19.1 ओवर में 146 रन बनाए थे. इस दौरान कुलदीप ने चार, जबकि बुमराह, अक्षर और वरुण ने दो-दो विकेट चटकाए. कुलदीप ने 4 में से 3 विकेट एक ही ओवर में चटकाए. पाकिस्तानी टीम अंत में 33 रन के भीतर 9 विकेट गंवा बैठी.

वहीं, टारगेट को चेज करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने पहले संजू सैमसन, फिर श‍िवम दुबे के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया. तिलक ने इस दौरान नाबाद 69 रनों की पारी खेली. वहीं, संजू ने 24 और दुबे ने 33 रन बनाए. टीम इंडिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रन बनाने थे. लेकिन, पहले तिलक ने और फिर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी.

वीडियो: कुलदीप यादव के इस एक ओवर ने पाकिस्तान का धागा खोल दिया

Advertisement

Advertisement

()