The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs pak icc t20 world cup Shahid Afridi said drop Shaheen Babar Azam and Shadab Khan

शाहिद अफरीदी हार से इतने नाराज, अपने दामाद के लिए बोले- 'इन्हें PAK टीम से बाहर करो'

India Vs Pakistan T20: Shahid Afridi ने कहा कि बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को T20 World Cup के बाकी मैचों के लिए अब बेंच पर बैठा देना चाहिए. शाहिद अफरीदी ने इन सबको जमकर सुनाया भी है.

Advertisement
India Vs Pakistan T20:  Shahid Afridi said drop Shaheen Babar Azam and Shadab Khan
शाहिद अफरीदी (बाएं) का गुस्सा टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर फूटा है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
pic
अर्पित कटियार
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 12:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का गुस्सा टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर फूटा है. इनमें शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) का नाम भी शामिल है, जो शाहिद अफरीदी के दामाद हैं. पूर्व कप्तान ने कहा कि बाबर आजम, शाहीन और शादाब खान को T20 वर्ल्ड कप के बाकी मैचों के लिए अब बेंच पर बैठा देना चाहिए. अफरीदी ने सवाल उठाया कि अगर वे अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे हैं, तो बेंच पर बैठे जूनियर खिलाड़ियों को क्यों न खिलाया जाए? 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद अफरीदी ने तर्क दिया कि टीम सीनियर खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रह सकती. एक पाकिस्तानी न्यूज शो में बोलते हुए, अफरीदी ने कहा कि आगे के मैचों में तीनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर देना चाहिए और युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. अफरीदी ने कहा,

Image embed

पूर्व कप्तान ने कहा, 

Image embed

बाबर, शाहीन, शादाब कितना बुरा खेले?

बाबर आजम की बुरी परफॉरमेंस भारत के खिलाफ भी जारी रही. 176 रनों के टारगेट का पीछा कर रहे पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सात गेंदों पर महज पांच रन बनाए. भारतीय गेंदबाज अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया. इससे भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैचों में बाबर आजम का खराब रिकॉर्ड और खराब हो गया.

पाकिस्तान की टीम ने स्पिन गेंदबाजी पर ज्यादा भरोसा किया. पाकिस्तान ने भारत की लय बिगाड़ने के लिए कुल सात गेंदबाज उतारे, इन सब में सबसे ज्यादा नुकसान उनके प्रमुख तेज गेंदबाज को उठाना पड़ा, वो थे शाहीन शाह अफरीदी.

शाहीन पाकिस्तान के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने सिर्फ दो ओवरों में 31 रन लुटाए. पारी के दूसरे और आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने का जिम्मा भी उन्हें सौंपा गया था, लेकिन दोनों ही स्पेल में खूब रन लुटाए. शाहीन, शाहिद अफरीदी के दामाद हैं. शाहीन का निकाह शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ 3 फरवरी 2023 को हुआ था.

शादाब खान का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा. गेंद से तो उनकी जमकर धुलाई हुई, एक ही ओवर में 17 रन लुटाए गए और उनका बल्ला भी नहीं चला. शादाब धीमी गति से 14 रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: 'बाबर खुद को किंग समझता है, उन्हें विराट... ', पाकिस्तानी फैन्स ने हार के बाद हल्ला मचा दिया

क्या हुआ था मैच में?

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर सिमट गई. ईशान किशन मैच के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. इस जीत के साथ ही भारत ने अगले राउंड यानी सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

वीडियो: कोलंबो की धरती पर भारत की जीत, 20 ओवर तक नहीं टिक पाई पाकिस्तान

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()