The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs pak icc t20 world cup india defeated pakistan ishan kishan hardik pandya salman ali aagha

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, T-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में हुई एंट्री

ICC T20 Worlds Cup India Vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप राउंड के मुकाबले में 61 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेट के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2026, 11:20 PM IST)
ind vs pak,  pakistan, t20 world cup
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की जीत. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

India Vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए ग्रुप राउंड के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 पर सिमट गई. ईशान किशन मैच के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. इस जीत के साथ ही भारत ने अगले राउंड यानी सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.  टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
 

फिर नहीं चले अभिषेक शर्मा

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया जो कि खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला. पावरप्ले में ईशान ने जमकर हीटिंग की.  ईशान के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा. ईशान हालांकि इसके बाद सईम की गेंद को पीछे हटकर खेलने की कोशिश में चूककर बोल्ड हो गए.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक के साथ पारी को संभालने की कोशिश की. 32 रन बनाकर वह तारिक की गेंद पर सूर्यकुमार को सईम के हाथों कैच कराया.  रिंकू सिंह ने 4 गेंद में नाबाद 11 बनाए.  पारी के आखिरी ओवर में शाहीन की लगातार गेंदों पर रिंकू सिंह ने चौके और छक्के के साथ भारत का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया लेकिन दुबे अगली गेंद पर रन आउट हो गए.

पाकिस्तान ने टेेके घुटने

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में 13 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए. पंड्या ने पारी का पहला ओवर मेडन फेंका और साहिबजादा फरहान (00) को मिड ऑन पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया. बुमराह के सामने आयूब ने छक्के लगाकर तेवर लगाए लेकिन अगली गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. इसी ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान सलमान अली आगा (04) भी मिड ऑन पर पंड्या को बेहद आसान कैच दे बैठे. अक्षर ने हालांकि इसी ओवर में बाबर आजम (05) को बोल्ड किया.  उस्मान ने 34 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा और अक्षर पटेल का शिकार बने.

यह भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, T-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में हुई एंट्री 

मोहम्मद नवाज (04) ने इसके बाद कुलदीप यादव की फुलटॉस पर दुबे को कैच थमाया. शादाब भी तिलक की पहली ही गेंद को कैच आउट हुए.  पाकिस्तान को अंतिम पांच ओवर में 82 रन की दकरार थी और चक्रवर्ती ने लगातार गेंदों पर फहीम (10) और अबरार अहमद (00) को आउट किया जबकि पंड्या ने उस्मान तारिक (00) को बोल्ड करके भारत की जीत सुनिश्चित की.

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()