The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs pak icc t20 world cup colombo pakistan fans reaction on babar azam

'बाबर खुद को किंग समझता है, उन्हें विराट... ', पाकिस्तानी फैन्स ने हार के बाद हल्ला मचा दिया

India Vs Pakistan T20: पाकिस्तानी फैन्स को अपनी टीम से बहुत उम्मीदें थीं. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उन पर पानी फेर दिया. पाकिस्तानी फैन्स भयंकर नाराज हैं. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैन्स ने मीडिया से बात की. कई ने बाबर आजम को जमकर सुनाया.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 08:27 AM IST)
India Vs Pakistan fans reaction on babar azam
मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी फैंस बहुत निराश नजर आए. (फोटो: ANI/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया (India Vs Pakistan). हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी फैंस को अपनी टीम से बहुत उम्मीदें थीं. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मैच खत्म होने के बाद फैंस बहुत निराश और नाराज़ नजर आए. 

Pakistan Fans भयंकर नाराज

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैन हारिश से बात की. उन्होंने बल्लेबाज बाबर आजम को जमकर सुनाया. हारिश ने कहा,

यह एकतरफा मैच था. अगर पाकिस्तान की अवाम बाबर आजम को किंग समझती है, तो उन्हें किंग की तरह बनना चाहिए, उन्हें विराट कोहली जैसा बनना चाहिए. विराट कोहली अगर आजम की जगह होते तो यह मैच इंडिया को आसानी से जिता देते. बाबर आजम किंग नहीं हैं और टीम में जगह पाने के लायक नहीं हैं. यह कोई टीम नहीं है, बस इधर-उधर से आए कुछ खिलाड़ियों का जमावड़ा है.

आगे उन्होंने कहा, "पहले उन्होंने मैच को बायकॉट किया, फिर मान गए, प्रैक्टिस कैसे करेंगे?... राजनीति को खेल से दूर रहना चाहिए. अगर प्लेयर्स पर प्रेशर डाला जाएगा, तो वे आज की तरह ही खराब परफॉर्म करेंगे. उन्होंने आज बहुत सारी गलतियां कीं... पाकिस्तान 140 रन का पीछा भी नहीं कर सकता, 175 रन का टारगेट तो उनके लिए बहुत बड़ा है. पूरी पाकिस्तानी टीम को बदल देना चाहिए... भारत पाकिस्तान से लाखों गुना बेहतर है..."

‘अब तो रोज का है…’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैन मकबूल कहते हैं,

मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि हम मैच जीतेंगे और कम से कम कड़ी टक्कर देंगे. लेकिन यह तो एक आम बात हो गई है. हमारे पास बुमराह का कोई जवाब नहीं है. हम हार्दिक का सामना नहीं कर सकते. यही हाल है. हमेशा की तरह, टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. अगर इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा, तो हम भारत को नहीं हरा सकते. भारतीय टीम बहुत अच्छी है. और हम इस बात को स्वीकार करते हैं..."

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, T-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में हुई एंट्री

क्या हुआ था मैच में?

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर सिमट गई. ईशान किशन मैच के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. इस जीत के साथ ही भारत ने अगले राउंड यानी सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

वीडियो: T20 World Cup 2026: India Vs Pakistan मैच में भारत का असली हीरो कौन होगा?

Advertisement

Advertisement

()