वर्ल्ड चैम्पियन न्यूज़ीलैंड टीम के खिलाफ़ भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार वापसी कीहै. कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में चौथे दिनका खेल खत्म होने तक चौथी पारी में न्यूज़ीलैंड की टीम ने एक विकेट गंवा दिया है.जबकि उन्हें मैच जीतने के लिए आखिरी दिन 280 रनों की ज़रूरत है. मैच के चौथे दिनभारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 283 रन की बढ़त हासिल की. जो किएक वक्त पर बेहद मुश्किल लग रही थी. लेकिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ऋद्धिमान साहा ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत की मैच में वापसी करवा दी. इसशानदार प्रदर्शन के बाद साहा की जमकर तारीफ़ हो रही है. क्योंकि अनफिट होते हुए भीइस खिलाड़ी ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों के सामने बिखरती हुई भारतीय टीम को संभाललिया. दरअसल, मैच के तीसरे दिन ऋद्धिमान साहा की गर्दन में अकड़न आ गई थी. जिसकेकारण वो न्यूज़ीलैंड टीम की पहली पारी में विकेटकीपिंग के लिए भी नहीं उतर पाए थे.उनकी जगह केएस भरत ने विकेटकीपिंग की. इस बात की जानकारी BCCI ने अपने ट्विटर हेंडलके जरिए दी थी. उन्होंने लिखा था, 'ऋद्धिमन साहा की गर्दन में अकड़न है. BCCI कीमेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है. उनकी गैरमौजूदगी में केएस भरत विकेटकीपिंग कर रहे है.'UPDATE - Wriddhiman Saha has stiffness in his neck. The BCCI medical team istreating him and monitoring his progress. KS Bharat will be keeping wickets inhis absence.#INDvNZ @Paytm— BCCI (@BCCI) November 27, 2021 #कैसी परिस्थिति से बचाया भारत के लिए मैच?तीसरे दिन के खेल में साहा मैदान पर नहीं उतरे थे. लेकिन चौथे दिन जब भारतीय टीमबल्लेबाजी करने उतरी तो एक के बाद एक विकेट गिरे और लंच के बाद साहा को मैदान परआना पड़ा. भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल के साथ14 रन पर एक विकेट के नुकसान पर शुरू किया था. उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनोंखिलाड़ी भारतीय पारी को आगे लेकर जाएंगे लेकिन चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर हीपवेलियन लौट गए. उनके बाद अजिंक्य रहाणे चार, मयंक अग्रवाल 17 और रविंद्र जडेजाशून्य पर वापस लौट गए. 51 रन पर पांच विकेट खोने के बाद एक छोटी सी पार्टनरशिपश्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के बीच ज़रूर बनी लेकिन अश्विन ज्यादा देर तक पिचपर नहीं टिक पाए. 103 पर छह विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में थी और ऋद्धिमन साहामैदान पर आए. अय्यर के साथ उन्होंने 126 गेंद पर 64 रन की ज़रूरी पार्टनरशिप की.अय्यर के जाने के बाद साहा ने एक बढ़िया पार्टनरशिप अक्षर पटेल के साथ भी की. दोनोंखिलाड़ियों ने मिलकर 124 गेंदों में 67 रन बनाए. साहा के नाबाद 61 और अक्षर के 28रन पर टीम इंडिया ने 234 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. साहा चोट के बावजूद खेले औरपूरी पारी में उन्हें एक भी किवी गेंदबाज़ आउट भी नहीं कर पाया. बताते चलें,ऋद्धिमन साहा अभी भी फिट नहीं है. भारत की पारी घोषित होने के बाद जब न्यूज़ीलैंडकी टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उनकी जगह विकेटकीपिंग करने केएस भरत उतरे. मैच केबात की जाए तो चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड ने एक विकेट के नुकसान परचार रन बना लिए है. विल यंग दो रन पर अश्विन का शिकार हो गए. न्यूज़ीलैंड के लिएक्रीज़ पर टॉम लेथम के साथ विल समरविल मौजूद है.