भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट. मैच की शुरुआत में मयंक अग्रवाल और शुभमनगिल ने बढ़िया शुरुआत दिलाई. लेकिन जब विकेट गिरने लगे तो देखते ही देखते पूराटॉप-ऑर्डर बिखर गया. हालांकि पूरे टॉप-ऑर्डर में भारतीय टीम को किसी और विकेट सेइतनी परेशानी नहीं हुई जितनी कप्तान विराट कोहली के विकेट से है. दरअसल इस विकेट परजमकर विवाद हुआ और खबर लिखे जाने तक विराट के समर्थन में साढ़े तीन लाख से ज़्यादा'Not Out' शब्द के ट्वीट भी कर दिए गए. उम्मीद थी कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहलीजब वापसी करेंगे तो दमदार शुरुआत होगी. लेकिन वो शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. कोहलीको एज़ाज पटेल ने LBW आउट कर वापस लौटाया. बस यही LBW विवाद का कारण रहा. मैदानीअंपायर ने आउट दिया तो विराट ने DRS ले लिया. लेकिन इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी उसफैसले को बरकरार रखा तो विराट कोहली इस फैसले से खासे नाखुश दिखे. #कैसे आउट हुएविराट? दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी के 30वें ओवर में न्यूज़ीलैंड की ओरसे एजाज़ पटेल गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने चेतेश्वरपुजारा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. उनके लौटते ही मैदान पर विराट कोहली कीएंट्री हुई. विराट स्ट्राइक पर थे. और उन्होंने एजाज़ पटेल की तीन गेंदों को संभलकरखेला. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद कोहली पर भारी पड़ गई. एजाज़ पटेल ने गेंद की. येगेंद विराट के बैट और पैड के बीच आकर टकरा गई. तुरंत एजाज़ के साथ पूरी किवी टीम नेज़ोरदार अपील की. क्योंकि न्यूज़ीलैंड के लिए शायद ही इस मुकाबले में विराट से बड़ाकोई और विकेट हो. किवी टीम की अपील और अंपायर अनिल चौधरी ने उंगली उठा दी. हैरानीके साथ विराट ने अंपायर के इस फैसले को चैलेंज किया और DRS ले लिया. रिव्यू मेंरीप्ले देखा गया तो बार-बार देखे जाने पर भी गेंद बल्ले और पैड के बीच नज़र आ रहीहै. हालांकि ये कह पाना पूरी तरह से जायज़ नहीं है कि पहले गेंद बल्ले पर लगी यापैड पर. DRS में थर्ड अंपायर को भी इसका कोई सबूत नहीं मिला. इसके बाद बॉल को ट्रैककिया गया. वो सीधे जाकर स्टम्प्स से टकराई और थर्ड अंपायर ने विराट कोहली को आउट देदिया. कप्तान विराट कोहली, कोच राहुल द्रविड़ और इंडियन टीम इस फैसले से खासे नाखुशदिखे. विराट ने तो फैसला आने के बाद मैदानी अंपायर नितिन मेनन के साथ इसे लेकर देरतक चर्चा भी की. मैदान से लौटने के बाद विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में भी हैरानी भरेअंदाज़ में दिखे और कोच राहुल द्रविड़ के साथ चर्चा करते दिखे. BCCI ने फैंस सेपूछा आउट या नॉट-आउट? विराट कोहली के विकेट के बाद BCCI ने भी इस विवादास्पद फैसलेपर ट्वीट कर फैंस से पूछा आप ही बताइये ये आउट है या नहीं. जिसके बाद ट्विटर पर ढेरसारे इंडियन फैंस ने थर्ड अंपायर के इस फैसले को गलत बताया और लिखा, 'Not Out.' 7th standard Kid can easily Say this is not out 💔#ViratKohli #umpire#worstumpiring pic.twitter.com/zndP8Eh6jT— Viraj Panchal (@VirajPa29567024) December 3, 2021 #मैच में क्या चल रहा है? मैचकी बात की जाए तो भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच की शुरुआत लंच के बाद 12 बजे सेहुई. बारिश की वजह से मैदान गीला था. गीली आउट फील्ड के चलते मैच शुरू होने में येदेरी हुई. 11.30 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजीकरने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. मयंक अग्रवाल और शुभमन गिलने टीम को 80 रनों की शुरुआत दी. लेकिन इसके बाद एक के बाद एक भारत ने शुभमनगिल(44), चेतेश्वर पुजारा(0) और विराट कोहली(0) के तीन विकेट गंवा दिए. इसके बादमयंक और अय्यर ने संभलकर साझेदारी की लेकिन आखिरी सेशन में श्रेयस अय्यर(18) भी आउटहो गए. हालांकि इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने कोई और विकेटनहीं गंवाया और चार विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं. मयंक अग्रवाल 120 और ऋद्धिमनसाहा 25 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.