हर्षल पटेल(2/25) समेत गेंदबाज़ों के कमाल के बाद केएल राहुल(65 रन) और रोहितशर्मा(55 रन) की पारी की मदद से भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ जीत ली है.तीन मैचों की T20 सीरीज़ के दूसरे T20I को भारत ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया.रांची में खेले गए दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से टॉस जीता औरकिवी टीम को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. न्यूज़ीलैंड को मार्टिल गप्टिल(31 रन) औरडैरिल मिचेल(31 रन) ने शानदार शुरुआत दी. इसके बाद मार्क चैपमेन ने एक बार फिर सेअहम 21 रन बनाए. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने पलटवार किया.A terrific bowling performance on debut @HarshalPatel23 wins the Man of theMatch award for his splendid spell of 2/25 #TeamIndia #INDvNZ @Paytmpic.twitter.com/BvRz4qmL5Z— BCCI (@BCCI) November 19, 2021 किवी टीम की तूफानी शुरुआत को अश्विन, हर्षल औरगेंदबाज़ों ने रोक दिया. रांची के जिस मैदान पर एक वक्त पर किवी टीम 200 के पारजाती दिख रही थी. उसे महज़ 153 रनों पर रोक दिया. इसके बाद केएल राहुल और रोहितशर्मा की क्लासिक जोड़ी ने भारत के लिए मैच को आसानी से बना दिया. दोनोंबल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े और मैच को आसान कर दिया. बाद मेंटिम साउदी ने राहुल, रोहित और सूर्या के विकेट निकालकर मैच में रोमांच लाने कीकोशिश की. लेकिन ऋषभ पंत ने मैच को आसानी से खत्म कर दिया. इस शानदार मैच के बादवैसे तो ट्विटर पर बहुत कुछ ट्रेंड किया. लेकिन भारत-न्यूज़ीलैंड ( IND vs NZ) मैचसे जुड़ी बातों पर कुछ ज्यादा ही चर्चा हुई. चलिए अब उन ट्रेंड्स के बारे में बातकरते हैं जिन्होंने मैच के बाद ट्विटर पर रंग जमा दिया. #RohitSharma कप्तान रोहितशर्मा अब भारतीय टीम के स्थायी T20 कप्तान हो गए हैं. उनक कप्तानी में भारत ने पहलेT20 सीरीज़ जीती है. इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया. जिसकेबाद फैंस ने उन्हें ट्रेंड करा दिया. देर रात वो INDvsNZ टैग के बाद सबसे ऊपरट्रेंड कर रहे थे. घर में उनकी कप्तानी के बेहतरीन रिकॉर्ड का ज़िक्र हुआ. किसी नेउनकी फिफ्टी के रिकॉर्ड का ज़िक्र किया. किसी ने बतौर ओपनर उनके सबसे ज़्यादा T20अर्धशतक का ज़िक्र किया. रोहित ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 36 गेंदों पर 55 रन बनाए.Can’t stop #RohitSharma playing hook/pull, and why carp when he hits the ball soeffortlessly over the fence? What a batsman!— Cricketwallah (@cricketwallah) November 19, 2021 #Ashwin जिस मैच में सामनेवाली टीम ताबड़तोड़ शुरुआत कर गई हो. वहां अगर आपने अपने चार ओवर के स्पेल में महज़19 रन दिए हों और एक विकेट भी निकाला हो तो तारीफ तो होनी है. ये काम किया है टीमइंडिया के अन्ना रविचन्द्रन अश्विन ने. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दूसरे T20 में मेहमानटीम के बल्लेबाज़ अश्विन के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करते नज़र आए. अश्विन केइस बेमिसाल प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई. कई फैंस ने कहा कि इस मैचमें उनके प्लेयर ऑफ द मैच तो अश्विन ही हैं. जबकि कई ने कहा, क्लास कभी खत्म नहींहोती.Class of Ashwin never ends.— Bhawana (@bhawnakohli5) November 19, 2021 #HarshalPatel हर्षल पटेल को IPL केबेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ सीरीज़ में मिला. उन्होंने पहलेमैच में ही चार ओवर में महज़ 25 रन देकर डैरल मिचेल और ग्लेन फिलेप्स के दो बड़ेविकेट निकालकर दिए. बस इस बेमिसाल प्रदर्शन के बाद हर्षल की ट्विटर पर जय-जयकारशुरू हो गई. इतना ही नहीं इस बेमिसाल प्रदर्शन के लिए हर्षल को पहले मैच में हीप्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया. हर्षल को लेकर लोगों ने कहा कि कड़ी मेहनत कभी बेकारनहीं जाती.At the age of 30 Harshal Patel made his debut for India and became a man of thematch in his debut match.Harshal struggled alot in his early days in Gujaratthen he moved to Haryana and played domestic for Haryana. He performed superb inIPL. Hard work always pays indeed. #INDvNZ— Aninda Sarkar (@anindasarkar95) November 19, 2021 #Southee भारत के खिलाफ़ जबएडम मिल्न, ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज़ों की पिटाई हो रही थी. तो एकमात्र किवीगेंदबाज़ टिम साउदी कमाल की गेंदबाज़ी कर रहे थे. उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेलमें महज़ 16 रन दिए और भारत के तीनों बल्लेबाज़ों को उन्होंने ही आउट किया. रांचीके विकेट पर इस तरह की कमाल की गेंदबाज़ी के बाद साउदी भी सोशल मीडिया पर छाए रहे.Southee taking 3-16 off four in an innings where India scored at 9 rpopic.twitter.com/ZG9o7KIUOk— HL (@Haarrre) November 19, 2021 भारतीय टीम ने दूसरे T20 मैच में जीत के साथ 2-0से सीरीज़ जीत ली है. अब सीरीज़ का आखिरी T20 रविवार 19 नवंबर को कोलकाता में खेलाजाएगा.