न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ आगामी T20I सीरीज में नहींखेलेंगे. केन विलियमसन टेस्ट सीरीज पर फोकस करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने T20Iसीरीज से आराम लेने का फैसला किया है. विलियमसन की जगह टिम साउदी T20I सीरीज मेंन्यूज़ीलैंड की अगुवाई करते हुए दिखेंगे. बता दें कि 17 नवंबर से भारत और न्यूज़ीलैंडके बीच तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू हो रही है. पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंहस्टेडियम में खेला जाएगा. T20I सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमें दो मैचों कीटेस्ट सीरीज में भिड़ेंगी. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने इस बारे में ट्वीट किया,'ब्लैककैप्स कप्तान केन विलियमसन इस हफ्ते भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों कीT20I सीरीज मिस करेंगे. विलियमसन 25 नवंबर से कानपुर में शुरू हो रही टेस्ट सीरीजपर फोकस करना चाहते हैं. बुधवार को शुरू हो रहे ओपनिंग गेम में टिम साउदीन्यूज़ीलैंड की कप्तानी करेंगे. जबकि काइल जेमिसन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स औरमिचेल सैंटनर T20 और टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध है. लॉकी फर्ग्युसन इंजरी से उबररहे हैं. और उम्मीद है कि T20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे.Kane Williamson will miss this week’s three-game T20 series against India as heprioritises preparing for the Test series starting on November 25 in Kanpur.#INDvNZ https://t.co/zff00W47ER— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 16, 2021 बता दें कि न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाजट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट सीरीज न खेलने का फैसला किया है. बोल्ट खुद को रिफ्रेश करनाचाहते हैं. इसलिए उन्होंने आराम लेने का फैसला किया है. हालांकि, ट्रेंट बोल्ट तीनमैचों की T20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. 'न्यूजीलैंड क्रिकेट’ द्वारा जारी वीडियोमें बोल्ट ने कहा, 'निश्चित तौर पर हर कोई न्यूजीलैंड में समर सीजन का इंतजार कररहा है. मैं टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिये उत्सुक हूं. मैं पिछले 12 सप्ताह सेबाहर हूं और न्यूजीलैंड में समर सीजन से पहले रिफ्रेश होना चाहता हूं.' बताते चलेंकि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच जयपुर में 17नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच रांची में खेला जाएगा. जबकि तीसरा T20Iमैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. T20I सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्टसीरीज 25 नवंबर से शुरू होगी. पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा.जबकि दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. T20Iसीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड टीम: मार्क चैपमैन, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमिसन, डैरिलमिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी,ग्लेन फिलिप्स, एडम मिल्न, लॉकी फर्ग्युसन, टॉड एस्ले, ट्रेंट बोल्ट