The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ: Sanju samson can play in place of suryakumar yadav in last t20i, Dinesh karthik reckoned

आखिरी T20I में सूर्यकुमार रहेंगे टीम से बाहर? DK ने बताई वजह

सूर्यकुमार ने दूसरे T20 मैच में लगाया था शतक

Advertisement
INDvsNZ, Suryakumar yadav, sanju samson
कमाल के फॉर्म में हैं सूर्यकुमार यादव (FILE)
pic
रविराज भारद्वाज
22 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2022, 10:18 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज़ में भारतीय टीम अच्छा खेल दिखा रही है. पहला मैच बारिश से धुलने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में कमाल का खेल दिखाया और मैच में 65 रन से बड़ी जीत हासिल की. इस मुकाबले में टीम की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव. जिन्होंने शतकीय पारी खेल टीम को 65 रन से जीत दिला दी. हालांकि टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के मुताबिक आखिरी मुकाबले में सूर्या की जगह टीम में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है.

रविवार, 20 नवंबर को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने मैच में 65 रन से बड़ी जीत हासिल की. लेकिन इस मैच में टीम की शानदार जीत के बावजूद संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने को लेकर फैन्स काफी नाराज नजर आए. उनके मुताबिक मंगलवार, 22 नवंबर को होने वाले आखिरी मैच में उन्हें ऋषभ पंत या ईशान किशन की जगह मौका दिया जाना चाहिए. लेकिन कार्तिक का मानना है कि टीम से किसी प्लेयर को ड्रॉप करना ठीक नहीं होगा.

#Sky की जगह Samson खेलेंगे!

दिनेश कार्तिक के मुताबिक निर्णायक T20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को रेस्ट देकर, संजू सैमसन को टीम में मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने क्रिकबज़ से बात करते हुए कहा,

Image embed

दूसरे T20 मैच में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को मौक़ा दिया गया. साथ ही उनसे ओपनिंग भी कराई गई लेकिन पंत इस मैच में कुछ नहीं कर पाए. जिसके बाद से टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच वीवीएस लक्ष्मण फैन्स के निशाने पर आ गए.  IPL में शानदार प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन को एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप की टीम में भी नहीं रखा गया था. जिसके बाद से ही फैन्स लगातार उन्हें टीम में खिलाए जाने की मांग कर रहे हैं. सैमसन ने अभी तक भारत की ओर से 16 T20I मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 135.2 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं.

शुभमन ने बताया, पंत-उर्वशी के बीच क्या चल रहा है!

Advertisement

Advertisement

()