The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ: Rohit Sharma Team India fined 60 per cent match fee for over-rate violation in 1st ODI against New Zealand

पहला वनडे जीतकर भी टीम इंडिया का बहुत बड़ा नुकसान हो गया!

रोहित शर्मा एंड कंपनी की मोटी फीस कट गई.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2023, 07:52 PM IST)
Rohit Sharma_Team India_INDvsNZ. Photo: PTI
रोहित शर्मा_टीम इंडिया. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेली जा रही है. सीरीज़ का पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला गया. वहीं दूसरा वनडे शनिवार 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. लेकिन दूसरे वनडे से पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लग गया है. पहले वनडे में टीम इंडिया अपने कोटे के ओवर निर्धारित समय में पूरे नहीं कर पाई. जिसकी वजह से कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया की मैच फीस का 60 फीसद हिस्सा काट लिया गया है. 

पहले वनडे मैच में जब भारतीय गेंदबाज़ों ने 47 ओवर पूरे किए. तब ही निर्धारित समय पूरा हो गया था. ऐसे में भारतीय गेंदबाज़ों ने आखिरी तीन ओवर फेंकने के लिए अधिक समय लिया. इस मैच पर ICC ने रिलीज़ जारी कर कहा,

‘बुधवार को हैदराबाद में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ खेले गए पहले वनडे मैच में भारत पर स्लो ओवर रेट के चलते उनकी मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.’   

ICC ने साथ ही ये भी कहा कि कप्तान रोहित शर्मा ने अपराध स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई ज़रूरत नहीं है. 

जिस मुकाबले में भारतीय टीम पर ये जुर्माना लगाया गया है. उस मैच को टीम इंडिया ने 12 रन से जीता था. हैदराबाद के मैदान पर खेले गए तीन मैच की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. भारत ने उस मुकाबले में शुभमन गिल के 208 रन की पारी की मदद से स्कोरबोर्ड पर 349 रन लगाए. 

जिसके जवाब में मेहमान टीम न्यूज़ीलैंड 337 रन ही बना सकी. उनके लिए माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली. लेकिन वो टीम को जीत दिलाने से ठीक पहले आखिरी ओवर में शार्दुल की गेंद पर LBW आउट हो गए. 

दूसरा वनडे रायपुर में खेला जाएगा: 

दोनों टीम्स के बीच शनिवार को सीरीज़ का दूसरा वनडे रायपुर में होगा. जिसमें अगर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो फिर वो सीरीज़ भी अपने नाम कर लेगी. इस सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड टीम के साथ ना तो केन विलियमसन हैं और ना ही टिम साउदी हैं.  

दूसरे वनडे में देखना होगा भारतीय टीम किस टीम के साथ उतरती है, क्योंकि पहले वनडे में भारतीय टीम के लिए अधिकतर चीज़ें सही रहीं थीं. 

वीडियो: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया vs वेल्स तो जीत गए, पर अब क्या?

Advertisement

Advertisement

()