The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ: Rohit Sharma Hilariously forgets what to do after winning toss

अरे...अरे...टॉस के वक्त रोहित शर्मा ये चीज़ भी भूल सकते हैं क्या?

रोहित को देख गजनी के संजय सिंघानिया याद आ जाएंगे.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2023, 09:42 PM IST)
Rohit sharma, IND VS NZ, TOSS
रोहित शर्मा (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बोलिंग कर रही है. बॉलिंग क्या कर रही है, किवी टीम के बल्लेबाज़ों को नचा रही है. लेकिन रायपुर में भारतीय गेंदबाज़ी से भी ज़्यादा चर्चा किसी और चीज़ की है. जी हां, इस मुकाबले में टॉस के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ. जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता. लेकिन इसके बाद इंडियन कैप्टन भूल गए कि उन्हें फैसला क्या लेना है. वो सिर्फ भूले ही नहीं थोड़ी देर तक सोच में भी पड़े रहे. 

चूंकि मैदान पर ऐसा वाकया शायद ही पहले कभी हुआ होगा. तो रोहित को कंफ्यूज़ देखकर मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ, कॉमेंटेटर रवि शास्त्री और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम भी हंसने लगे. हालांकि थोड़ी देर तक सोचने के बाद रोहित ने कहा कि वो पहले गेंदबाज़ी करेंगे.

#Rohit को नहीं रहा याद

टॉस के बाद रोहित को कंफ्यूज होता देख रवि शास्त्री ने उनसे पूछा कि वो किस बारे में इतना सोच रहे थे. जिसका जवाब देते हुए रोहित ने कहा,

'मैं भूल गया था कि टॉस जीतकर हम क्या करना चाहते थे. इस फैसले को लेकर टीम के साथ काफी चर्चा की थी.  हम मुश्किल परिस्थितियों में खुद को चुनौती भी देना चाहते थे, इस वजह से मैं भूल गए कि क्या करना है. लेकिन हम पहले गेंदबाजी करेंगे.'

मैच में क्या हो रहा है? 

मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाज़ों ने मैच में आग लगा रखी है. खबर लिखे जाने तक किवी टीम महज़ 15 रन पर पांच विकेट गंवा बैठी है. मोहम्मद शमी 2, सिराज, शार्दुर और हार्दिक ने 1-1 विकेट चटकाया है.

# Umran  को नहीं मिला मौका

रोहित से आगे अगर टीम की बात करें तो इस मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर लगातार उमरान मलिक को टीम में शामिल करने की बात की जा रही थी. लेकिन कप्तान रोहित ने टॉस के दौरान साफ कर दिया कि इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. मैच में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर पेस बोलिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे. जबकि स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर टीम के साथ हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. स्पिनर ईश सोढी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, इस वजह से इस मुकाबले में भी वो टीम के साथ नहीं हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:

फिन एलेन, डेवन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, डेरेल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

वीडियो: रोहित शर्मा टीम इंडिया के किस प्लेयर से खूब इम्प्रेस हो गए हैं

Advertisement

Advertisement

()